रायगढ़ में छात्रों के बीच पहुंचे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बच्चों को सलाह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मां-बाप के आशीर्वाद बिना हमें सफलता नहीं इसलिए उनका आदर करना बहुत जरूरी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायगढ़ 18 अक्टूबर 2022। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में शूटिंग कर रहे थे। अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के बीच अक्षय बच्चों से भी मिले। रायगढ़ के जिंदल स्कूल के स्टूडेंट्स से बातचीत का खास कार्यक्रम आयोजित हुआ था। बच्चों ने अपने सवाल अक्षय कुमार से पूछे। इस दौरान कुछ दिल छू लेने वाली बातें भी कार्यक्रम में हुई। एक स्टूडेंट ने अक्षय कुमार से पूछा कि आपकी सफलता का राज क्या है। अक्षय कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं स्कूल के टाइम से ही एक आदत को फॉलो करता रहा हूं, मैं जब भी घर से निकला अपने मां-बाप के पैर छूकर निकलता रहा हूं । यह सुनते ही सभी स्टूडेंट्स ने तालियां बजाना शुरू कर दिया। अक्षय कुमार ने कहा कि यह बहुत असर करता है, इससे आप अपने काम में सफल हो पाते हैं। बिना मां-बाप के आशीर्वाद के हम सफल नहीं हो सकते। इसलिए उनका आदर करना बहुत जरूरी है।

एक टीचर ने अक्षय कुमार से कहा कि बॉलीवुड में अच्छी कहानियां क्यों नहीं है। अक्षय कुमार ने झट से जवाब देते हुए अपनी फिल्में पैडमैन, टॉयलेट एक प्रेम कथा, मिशन मंगल का नाम गिनाया और पूछा कि क्या यह अच्छी कहानियां नहीं हैं, जवाब में ऑडियंस ने चिल्लाकर कहा कि यह अच्छी कहानियां हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि अच्छी कहानियों पर काम हो रहा है।

अक्षय ने स्कूल के दिनों को किया याद
स्टूडेंट्स के बीच पहुंचकर अक्षय कुमार ने अपने स्कूल के दिनों को भी याद किया। उन्होंने स्टूडेंट्स के बीच बैठकर कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें पढ़ने का अवसर मिला। अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि वह अपनी जिंदगी में आगे और पढ़ना चाहते थे, मगर वह पढ़ नहीं पाए। आज भी उन्हें इस बात की ख्वाहिश है कि काश वह और पढ़ पाते। इसलिए उन्होंने स्टूडेंट से कहा कि आप मन लगाकर पढ़ें। अक्षय कुमार ने किस्सा साझा करते हुए कहा कि किताबें खोलते ही मेरे आंसू निकल आते थे, मेरे पिताजी चाहते थे कि बेटा कुछ तो पढ़ ले।

यह है फिल्म
तमिल फिल्म सोरारई पोटरू का हिंदी रीमेक बन रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान मुख्य किरदार निभाएंगी। रीमेक के निर्देशन की कमान मूल फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा ही संभाल रही हैं। सोरारई पोटरु की कहानी कैप्टन जीआर गोपीनाथ से प्रेरित है, जिन्होंने एयर डेक्कन की नींव रखी थी। उनका मकसद आम आदमी को भी हवाई यात्रा का अनुभव कराना था। उनकी सोच थी कि एयर टिकट की कीमत आम आदमी के बजट में हो। मूल फिल्म में सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हिंदी रीमेक में उनकी जगह अक्षय कुमार ये किरदार निभाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल का केंद्र की नीतियों पर हमला : बेरोजगारी- महंगाई की बड़ी वजह नोटबंदी और जीएसटी , किसानों भी परेशान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 18 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है, केंद्र सरकार की ओर से लाई गई जीएसटी और नोटबंदी की वजह से देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। वहीं खंडा चावल के निर्यात […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग