नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, नक्सली सामान बरामद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के रामपुर गांव के पास नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से नक्सली सामान भी बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को सूचना मिली थी कि, रामपुर गांव के पास दरभा डिवीजन और पश्चिम बस्तर डिवीजन के बड़े नक्सली मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद बस्तर फाइटर्स, CRPF 230 यंग प्लाटून और DRG के जवान रवाना हुए थे। इसके बाद वहां पर मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से 2 बंदूक,1 क्लेमोर बम, 2 BGL सेल, 3 टिफिन बम, इलेक्ट्रॉनिक वायर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी और दस्तावेज बरामद किया। वहीं बीजापुर के गुण्डम कैम्प से DRG, STF, CRPF153, और CoBRA 210 की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इस दौरान उन्होंने 5-5 किलो के तीन आईईडी बरामद किया। इनमें दो प्रेशर आईईडी और 1 एंटी हैंडलिंग आईईडी है। सुरक्षाबलों ने अपनी सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में 12 न्यायाधीशों का हुआ प्रमोशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 17 फरवरी 2024 । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के 12 न्यायाधीशों को पदोन्नत करते हुए जिला न्यायाधीश बनाया है। शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार शैलेष कुमार तिवारी स्पेशल जज एट्रोसिटी दुर्ग, सरोज नंददास एडीजे बालोद, संतोष कुमार आदित्या द्वितीय एडिशनल प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय […]

You May Like

13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू