मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को राजधानी रायपुर में टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण का करेंगे भूमिपूजन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कृषि विश्वविद्यालय के समीप 4 एकड़ भूमि में बनेगा भवन

प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को मिलेगी एक बड़ी सौगात

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 18 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी रायपुर में टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सांस्कृतिक भवन से लगी 4 एकड़ भूमि में टेनिस स्पोर्ट अकादमी का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 17 करोड़ 75 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यादेश जारी कर दिया गया है। अकादमी के निर्माण के लिए 15 माह का समय निर्धारित किया गया है।

टेनिस स्पोर्ट अकादमी के अंतर्गत एडमिन बिल्डिंग, हॉस्टल बिल्डिंग  और टेनिस कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। एडमिन बिल्डिंग के भू-तल में वेटिंग रूम, रिसेेप्शन, दो चेंजिंग रूम, दो हॉल, पार्किंग एरिया एवं प्रथम तल में जिम, डायनिंग एरिया, वेटिंग एरिया तथा द्वितीय तल में व्ही.आई.पी. लॉज और 3500 क्षमता के पावेलियन का निर्माण किया जाएगा। हॉस्टल बिल्डिंग के भू-तल में रिसेप्शन एवं वेटिंग रूम, अधीक्षक रूम, कार्यालय, व्ही.आई.पी. रूम और पार्किंग, प्रथम तल में कैरम रूम, टेबल टेनिस रूम, किचन, डायनिंग। द्वितीय तल में 17 रूम, हाऊस किपिंग एवं तृतीय तल में 17 रूम हाऊस किपिंग का निर्माण किया जाएगा साथ ही एक इंटरनेशनल टैनिश कोर्ट (सिंथेटिक कोर्ट) और 5 प्रेकटिस कोर्ट (सिंथेटिक कोर्ट) का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

गोवा की पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ मृदुला सिन्हा का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 18 नवंबर 2020।  भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है। मृदुला का जन्म 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था। उन्होंने मनोविज्ञान में एमए और बीएड किया था। इसके बाद कुछ […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान