मिशन 2024: कांग्रेस हर लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र में तैनात करेगी स्थायी नेता, इनकी मदद से संगठनात्मक ढांचे को देगी मजबूती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 मई 2022। कांग्रेस पूरे देश में हर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र की नब्ज टटोलने के लिए एक पूर्णकालिक नेता की स्थायी तैनाती करेगी। यह नेता संबंधित क्षेत्र के सामाजिक, भौगोलिक, राजनीतिक ताने-बाने के साथ धार्मिक, जातीय समीकरणों और स्थानीय मुद्दों की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को देगा। हालांकि इनकी टिकट तय करने में कोई भूमिका नहीं होगी। इन पदों पर करीब साढ़े छह हजार लोगों की तैनाती होगी। पार्टी इन पूर्णकालिक पदाधिकारियों की मदद से संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देगी। राज्यों के प्रभारी महासचिवों और सचिवों के कामकाज की लगातार समीक्षा होगी। पूरे देश में संगठन के सभी खाली पद तीन से छह महीने में भरे जाएंगे। उदयपुर शिविर के फैसले जमीन पर उतारने के लिए महासचिवों और प्रभारियों की बैठकें शुरू हो गई हैं।

मंगलवार की बैठक के बाद महासचिव अजय माकन ने कहा, शिविर के छोटे से छोटे फैसले को भी लागू किया जाएगा। विचारधारा पर प्रतिबद्ध पार्टी के लिए राजनीतिक नफा-नुकसान कसौटी नहीं है। अमीर-गरीब खाई, धार्मिक भेदभाव से भारत टूटता है। इसीलिए ‘भारत जोड़ो’ नारे को अपनाया गया है। किसी भी पद पर अब पांच साल से ज्यादा कोई नहीं रह सकेगा। एआईसीसी का सेशन साल में एक बार जरूर होगा।

रिटायरमेंट उम्र पर नहीं हो सका फैसला
कांग्रेस ने संगठन के 50 फीसदी पद युवाओं को सौंपने का फैसला तो कर लिया, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के घर बैठने यानी रिटायरमेंट उम्र पर कोई फैसला नहीं ले सकी। 50 साल तक के लोगों को 50 फीसदी पद देने के बाद बुजुर्ग नेताओं की आयु सीमा तय हो जाती तो जल्द ही कई बड़े नेता नेपथ्य में चले जाते। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 76 तो राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 79 वर्ष के हैं। मधुसूदन मिस्त्री, गुलाम नबी आजाद, दिग्विजय सिंह, अंबिका सोनी, पी. चिदंबरम जैसे नेता सक्रिय राजनीति में हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कमलनाथ अब भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। हालांकि युवाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी केवल संगठन में है। यानी अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद को खतरा नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

अगले माह तक S-400 मिसाइल सिस्टम तैनात कर देगा भारत, पाक-चीन नहीं उठा सकेंगे आंख

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वांंशिगटन 18 मई 2022। अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान (Pentagon) ने भारत को लेकर बड़ा दावा किया है। पेंटागन के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने अमेरिकी सांसदों को बताया है कि भारत रूस से खरीदी गई S-400 मिसाइल सुरक्षा प्रणाली को जून 2022 यानी अगले माह तक तैनात […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप