जगदलपुर में सात साल की मासूम को सांप ने काटा, इलाज के अभाव में हुई मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोंडागांव 28 मई 2024। जगदलपुर के कोंडागांव जिले के ग्राम मोहलई में रहने वाले सेवन राठौर की सात वर्षीय बच्ची को सोने के दौरान एक सांप ने पैर में काट लिया। जिसके बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया, जहां उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पिता सेवन राठौर ने बताया कि 27 मई की रात को कुमारी पल्लवी राठौर अपने पिता और भाई के साथ बिस्तर में सो रही थी और मां छह माह की छोटी बच्ची के साथ जमीन पर सोई हुई थी। रात करीब दो बजे के लगभग करैत सांप ने पल्लवी के पैर में डस लिया। जिसके बाद बच्ची ने शोर मचाया। परिजनों ने सांप को देख पहले तो उसे मार डाला, उसके बाद घायल बच्ची को निजी वाहन की मदद से कोंडागांव जिला अस्पताल ले गए, अस्पताल पहुंचने के बाद बच्ची की बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया।

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतिका पल्लवी चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। जबकि अभी स्कूल खुलने के बाद दूसरी क्लास जाने वाली थी। बच्ची के इस तरह से मौत होने से घर परिजनों में शोक की लहर छा गई। वहीं मेकाज में शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नहीं चाहती महिलाएं, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग सम्मान के साथ जिएं : प्रियंका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 28 मई 2024। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश में एक दलित महिला की मौत की घटना को लेकर सोमवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा के लोग संविधान के पीछे इसलिए पड़े […]

You May Like

शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल