नैनीताल में तीन घंटे तांडव: तोड़फोड़…पथराव और लाठीचार्ज, मासूम से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नैनीताल 01 मई 2025। सामान्य तौर पर शांत रहने वाले नैनीताल शहर में बुधवार को अचानक सांप्रदायिक तनाव हो गया। रात करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक सड़कों पर तांडव होता रहा। उस्मान नाम के बुजुर्ग ठेकेदार पर एक बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया तो सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर इकट्ठी हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। 

सांप्रदायिक तनाव की स्थिति, भारी पुलिस फोर्स तैनात
शहर का माहौल खराब होने पर पूरा बाजार बंद हो गया। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करते हुए भीड़ ने मल्लीताल कोतवाली घेर ली। लोग आरोपी को कोतवाली के लॉकअप से बाहर निकालने पर आमादा थे। उन्होंने कोतवाली के बाहर ही धरना दे दिया। 

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए
इस बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल के दरवाजे पर पथराव भी किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। बवाल के दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। 

वाहन गिराए, घरों के तोड़े शीशे
उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा।

कार में किया दुष्कर्म, किशोरी को सड़क पर उतारा और भाग गया 
कोतवाली के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि हवस का शिकार हुई बालिका की मां रिश्तेदारी में कहीं बाहर गई थी। पति और बच्चे यहीं थे। ऐसे में अपने घर का कामकाज कराने के लिए तीन दिन पहले उस्मान ने महिला की बेटी को अपने यहां बुला लिया था। उसने बालिका को 200 रुपये भी दिए। 

Leave a Reply

Next Post

विपक्ष से राजनीतिक औजार छीनने की कोशिश है जातीय जनगणना का फैसला, बिहार चुनाव में दिख जाएगा नफा-नुकसान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 01 अप्रैल 2025। पहलगाम के आतंकी हमले की तपिश अभी शांत नहीं हुई है कि मोदी सरकार ने विपक्ष से एक अहम राजनीतिक औजार छीनने का दांव चल दिया। अपने जन्म से ही सपा और बसपा का नारा है-जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। कांग्रेस से […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत