कांकेर मुठभेड़ में मारा गया नक्सली कमांडर मनकेर, सिर पर आठ लाख रुपए का था ईनाम…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 17 मार्च 2024। कोइलीबेड़ा में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कर ली गई है. कांकेर पुलिस अधीक्षक आईके एलेसेला ने मारे गए नक्सली की पहचान नक्सल कमांडर मनकेर के रूप में की है, जिसके सिर पर सरकार ने आठ लाख रुपए का ईनाम रखा था। कांकेर पुलिस अधीक्षक आईके एलेसेला ने बताया कि शनिवार को कोइलीबेडा और नारायणपुर जिले की सीमा से लगे ककनार, गोमे, गत्ताकाल के जंगलों में नक्सली लीडर राजू सलाम की मौजूदगी की सूचना पर बीएसएफ और डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली थी. काकनार के जंगल में जवानों की नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया था, जिसकी शिनाख्त नक्सल कमांडर मानकेर के रूप में हुई है।

सिर पर 8 लाख का था ईनाम

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोइलीबेड़ा नक्सलियों की बटालियन नंबर पांच काफी एक्टिव है. कल की मुठभेड़ भी नक्सलियों की बटालियन नंबर 5 से हुई है. यह दूसरी मुठभेड़ है, जिसमे सफलता मिली है. मारे गए नक्सली कमांडर मनकेर पर 8 लाख रुपए का ईनाम रखा गया था।

भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

मुठभेड़ स्थल से वर्दीधारी नक्सली के शव के साथ बिजीएल देशी लॉन्चर, 9 नग बिजीएल सेल, 12 बोर राउंड 11 नग, 303 राउंड 1 नग, वॉकी-टॉकी, नक्सलियों की वर्दी सहित सहित अन्य दैनिक नक्सल सामग्री बरामद किया है।

Leave a Reply

Next Post

पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी टीम में हुआ बड़ा बदलाव, दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 मार्च 2024। पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले भारतीय हॉकी टीम में बड़ा बदलाव किया गया है।  पुरुष टीम की तैयारियों में मदद के लिए नीदरलैंड के गोलकीपिंग विशेषज्ञ डेनिस वान डी पोल की एक बार फिर सहयोगी स्टाफ में वापसी हुई है। वान […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव