चाइना बार्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक बलिदान, पहलगाम हमले के बाद सीमा पर जारी है अलर्ट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 27 अप्रैल 2025। सिक्किम में तैनात सेना में नायक ब्रजेश कुमार सिंह (38) युद्ध अभ्यास के दौरान बृहस्पतिवार को बलिदान हो गए। वह मूलरूप से यूपी के चंदौली जिले के रामनगर स्थित साहूपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के हबीरपुर में रह रहा था। रविवार को उनके घर से पिपरा घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई। नायक पद से रिटायर्ड पिता ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि बेटे ब्रजेश की तैनाती सिक्किम में चाइना बार्डर पर थी। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर सरगर्मी बढ़ गई थी। इसी के चलते चाइना बार्डर पर भी सेना अलर्ट हो गई थी। ऐसे में जवान युद्ध का अभ्यास कर रहे थे। 

24 अप्रैल की रात भी युद्ध का अभ्यास चल रहा था। इस बीच बेटा गश खाकर गिर पड़ा। साथी जवानों ने बेटे को मेडिकल कैंप ले गए। वहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जवान बेटे ब्रजेश का शव लेकर शनिवार शाम लखनऊ स्थित कमांड पहुंचे। 

हबीरपुर में दी जाएगी सलामी

रविवार को शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर हबीरपुर पहुंचे। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। वहां उन्हें सलामी दी गई। शव का अंतिम संस्कार पिपरा घाट पर जाएगा। नायक ब्रजेश कुमार सिंह के परिवार में पिता के अलावा पत्नी सोनी सिंह, बेटा विद्युत व चार माह का बेटा वेदांत है।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों की गुफा मिली: जिसमें छिप सकते हैं एक हजार नक्सली, कुछ ऐसा था अंदर का नजारा; पांच दिन से जारी ऑपरेशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 27 अप्रैल 2025। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ पिछले पांच दिनों से चल रहे अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन कगार में शामिल जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंच गए है। जवान जिस गुफा में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी