कांग्रेस 23 से शुरू करेगी दिल्ली जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के साथ प्रियंका और खरगे भी होंगे शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2024। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से दिल्ली जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी।  इस यात्रा में कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रमुख भागीदारी होगी। दिल्ली के मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए कांग्रेस का यह एक बड़ा दांव माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने इस यात्रा को त्योहारों के मद्देनजर चार चरणों में विभाजित किया गया है ताकि इसका आयोजन सुचारु रूप से हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कांग्रेस अपनी बात पहुंचा सके। पहला चरण 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगा, दूसरा चरण चार नवंबर से 10 नवंबर तक, तीसरा चरण 12 नवंबर से 18 नवंबर तक और चौथा व अंतिम चरण 20 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा।

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार हर चरण में अलग-अलग मुद्दों पर जोर दिया जाएगा, जिनमें महंगाई, बेरोजगारी, प्रदूषण की समस्या, महिलाओं और युवाओं के अधिकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आरोप प्रमुख होंगे। कांग्रेस अपनी न्याय यात्रा के जरिए यह संदेश देना चाहती है कि वह जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है और भाजपा  व आप की नीतियों के खिलाफ एक मजबूत विकल्प है।

यात्रा का चुनावी गणित
आप और भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का जनाधार हाल के वर्षों में कमजोर हुआ है, लेकिन इस बार पार्टी अपने पुराने मजबूत गढ़ों को फिर से हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। नेतृत्व का मानना है कि जनता भाजपा और आप की नीतियों से निराश हो चुकी है और कांग्रेस के पास अब मौका है कि वह पुराने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करे।

राहुल और प्रियंका की भूमिका
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व को इस अभियान की रीढ़ माना जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो असर छोड़ा है, उसे दिल्ली में भी दोहराने की योजना है। प्रियंका गांधी का सक्रिय रूप से दिल्ली की राजनीति में हस्तक्षेप भी पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, चिराग पासवान बोले- गठबंधन को लेकर जल्द लेंगे फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 08 अक्टूबर 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को दिल्ली में चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप