कांग्रेस ने जारी किए छह उम्मीदवारों के नाम, देखें किसको कहां से उतारा मैदान में

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 03 सितंबर 2024। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने सोमवार को छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए इन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कर्रा, रियासी से मुमताज खान, श्री माता वैष्णो देवी से भूपेंद्र जामवाल, रजौरी से इफ्तकार अहमद, थन्नामंडी से शब्बीर अहमद खान और सुरनकोट से मोहम्मद शाहनवाज चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

प्रदेश में कांग्रेस-नेकां का गठबंधन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। इसके तहत कांग्रेस प्रदेश की 32 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर लड़ेगी। इसके अलावा पांच सीटों पर दोनों अपने-अपने प्रत्याशी उतारेंगे। जबकि एक सीट माकपा और एक सीट पैंथर्स पार्टी को दी गई है। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा 25 सितंबर को और तीसरा एक अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

Leave a Reply

Next Post

हसदेव नदी में मां संग 10 माह का मासूम बहा, चरवाहे ने महिला को बचाया, बच्चा अभी भी लापता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 03 सितंबर 2024। हसदेव नदी में नहाते समय महिला के पास खेल रहा उसका 10 माह का बच्चा रेंगते हुए पानी के पास पहुंचा और डूब गया। उसे बचाने के दौरान मां भी तेज बहाव में बहने लगी। पास मौजूद चरवाहों ने महिला को बचा लिया। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान