भोजपुरी संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली गायिका कल्पना पटोवारी का संगीतमय वृतचित्र “गंगास्नान” हुआ रिलीज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/रंजन सिन्हा

मुंबई 07 जनवरी 2025। भोजपुरी और लोक संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली गायिका कल्पना पटोवारी का बहुप्रतीक्षित संगीतमय वृतचित्र “गंगास्नान” साल 2025 के महापूर्णकुंभ के लिए रिलीज कर दिया गया है। यह लोकगीत म्यूजिक बॉक्स कल्पना पटवारी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह वृतचित्र भिखारी ठाकुर की कालजयी रचना “गंगास्नान” पर आधारित है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई शैली और आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया है। इस गीत को लेकर कल्पना ने कहा कि “गंगास्नान” केवल एक गाना नहीं, बल्कि मां गंगा और सनातन संस्कृति को समर्पित एक संगीतमय श्रद्धांजलि है। यह वृतचित्र न केवल संगीत प्रेमियों, बल्कि गंगा के प्रति श्रद्धा रखने वाले हर व्यक्ति को जोड़ेगा।

कल्पना की आवाज में “गंगास्नान” अब तक का सबसे अनूठा भोजपुरी संगीत है, जिसमें भारतीय जैज़ पियानोवादक लुइज बैंक्स, गिटारवादक कुश उपाध्याय, ड्रमर गीनो बैंक्स और सारंगी वादक दिलशाद खान जैसे प्रसिद्ध संगीतकार शामिल हैं। इस गाने में भारतीय जैज़ और ब्लूज़ को पश्चिमी संगीत के साथ मिलाकर एक अद्भुत रचना तैयार की गई है। इसलिए यह गीत और भी कर्णप्रिय है। साथ ही गंगा स्तुति के करीब ले जाने वाला है। इस प्रोजेक्ट में स्पेन और डेनमार्क के संगीतकारों ने भी योगदान दिया है। गाने के विभिन्न भागों को लुइज बैंक्स की जैज़ धुनों, गीनो बैंक्स के ड्रम सोलो और पश्चिमी ब्लूज़ पॉप गायन के साथ मिलाकर तैयार किया गया है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

भोजपुरी के शेक्सपीयर माने जाने वाले भिखारी ठाकुर की अमर रचना “गंगास्नान” को कल्पना पटोवारी ने अपनी भावपूर्ण आवाज से जीवंत कर दिया है। गाने के बोल सनातन संस्कृति, गंगा नदी के महत्व और इसके आध्यात्मिक पहलुओं को उजागर करते हैं। इस गाने को प्रसिद्ध लोक कलाकार स्वर्गीय रामाज्ञा राम और अरुणव डेका के सहयोग से लिखा गया है।
आपको बता दें कि “गंगास्नान”* का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता समुज्जल कश्यप ने किया है। इस वृतचित्र की शूटिंग काशी और प्रयागराज जैसे सांस्कृतिक केंद्रों में की गई है, जो गंगा नदी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को खूबसूरती से दर्शाता है।

Leave a Reply

Next Post

नगरीय निकाय चुनाव : राजधानी सहित पांच निगमों में महिला प्रत्याशी लड़ेगी महापौर का चुनाव, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर ओबीसी के लिए हुआ आरक्षित…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 07 जनवरी 2025। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आखिरकार चिर-प्रतिक्षित आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है. रायपुर नगर निगम महिला के लिए आरक्षित हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और भिलाई-चरोदा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। रायपुर के दीन दयाल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण