‘पुलिस के साथ करें सहयोग’, राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंफाल 08 जून 2026। मणिपुर के डीजीपी मुकेश सिंह ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही सभी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में पुलिस के साथ सहयोग करने को कहा है। उन्होंने  रविवार को कांगपोकपी और सेनापति जिलों की अपनी पहली यात्रा के दौरान कुकी और नागा नागरिक समाज संगठनों के साथ बातचीत में यह टिप्पणियां कीं।

वरिष्ठ अधिकारियों से की बात
डीजीपी को मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति, सुरक्षा उपायों और पुलिस की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया, ‘उन्होंने जिला पुलिस बलों के समग्र कामकाज और परिचालन तैयारियों की भी समीक्षा की।’ सिंह ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कमांडरों के साथ भी बातचीत की।

 ‘हर मामले को निष्पक्ष तरीके से निपटाएं’

रविवार शाम को पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा, ‘पुलिसकर्मियों को मेरा निर्देश है कि वह हर मामले को निष्पक्ष तरीके से निपटाएं। कानून के किसी भी उल्लंघन से गंभीरता से निपटा जाएगा।’ उन्होंने दोहराया कि पुलिस बिना किसी डर या पक्षपात के निष्पक्ष रूप से लोगों की सेवा करना जारी रखेगी। डीजीपी का कांगपोकपी और सेनापति का दौरा ऐसे समय में हुआ है जब संदिग्ध सशस्त्र समूहों द्वारा कथित तौर पर कम से कम 20 लोगों को बंधक बनाए जाने के बाद नागा और कुकी समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है और उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।मणिपुर में मई 2023 से लेकर अब तक मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई हिंसा में कम से कम 260 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए।

Leave a Reply

Next Post

'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 08 जून 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जिस विभाग या योजना की जांच कर रही है, वहां अनियमितताओं और […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही