छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक भी मौत नहीं, भारत में कोरोन मरीज 17 हजार पार, 543 की मौत

शेयर करे

देश के कुछ राज्यों में लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर (ब्यूरो )

नई दिल्ली/रायपुर 20 अप्रैल 2020। विश्व भर में कोरोना से अब तक कुल 2,411,553 व्यक्ति संक्रमित हैं वहीं भारत के कुछ राज्यों मे कोरोना वायरस तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सरकारी आंकड़े के अनुसार, कोरोना से पीडि़तों की संख्या भारत में 17 हजार के पार पहुंच गई है। महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तामिलनाडु और उत्तरप्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

विश्व भर में कुल 2,411,553 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 165,338 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं भारत के 32 राज्य प्रभावित हैं, जिनमें अभी तक कुल 17265 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और 543 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक 36 कोरोना पॉजिटिव हैं और 25 डिस्चार्ज हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के सक्रियता से छत्तीसगढ़़ में अभी तक कोरोना वायरस से किसी की भी मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना वायरस के कुल 6675 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया है, अभी तक के 6086 परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैं तथा 553 की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ राज्य के जिलेवार कोरोना मरीजों की सूची

भारत के किस राज्यों में कितने कोरोना मरीज देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Next Post

अमित जोगी का करोना वायरस को लेकर सरकार से तीन मुद्दों पर प्रकाश डालने का अनुरोध

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर। 20 अप्रैल 2020। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज करोना वायरस को लेकर सरकार से तीन मुद्दों पर प्रकाश डालने का अनुरोध किया है। अमित जोगी ने कहा कि ये सियासी आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है और करोना महामारी के खिलाफ सभी को […]

You May Like

तीन मैचों में पांच अंक लेकर पूर्वांचल विवि ने जीता खिताब....|....हरमिलन बैंस: एशियाड में जीत चुकीं दो रजत....|....हर महीने 4% मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी....|....259 पटवारियों पर प्रशासन सख्त....|....26 साल का हुआ छत्तीसगढ़: सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई....|....जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आज से पहली बार शुरू होंगे विशेष चेस्ट क्लीनिक....|....प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित....|....ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता....|....यशपाल शर्मा की ‘झाड़-फूंक’ से ओटीटी पर मचेगा खौफ!....|....मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू