मोदी और राम लहर के नाम पर विश्वास से भरी है पार्टी, 51 में 44 मौजूदा सांसदों को दिया टिकट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 03 मार्च 2024। उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियों की पहली सूची में भाजपा ने राम लहर और मोदी की गारंटी के बूते आत्मविश्वास से लबरेज होने का संदेश दे दिया है। पार्टी ने 51 प्रत्याशियों में 44 मौजूदा सांसदों को टिकट देकर यह भी संदेश देने की कोशिश की है कि मोदी सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। करीब एक वर्ष पहले भाजपा ने जब लोकसभा चुनाव के लिए पहले दौर का सर्वे शुरू कराया था, तब सर्वे में पार्टी के 30-40 फीसदी मौजूदा सांसदों की रिपोर्ट नकारात्मक आई थी। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव में बड़ी संख्या में सांसदों के टिकट कटने की आशंका जताई जा रही थी। यही नहीं, केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कराए गए सर्वे में भी सांसदों की जमीनी रिपोर्ट ज्यादा अच्छी नहीं थी। उसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मोदी की गारंटी’ का नारा दिया। राशन से लेकर आवास, सड़क से सुरक्षा और रोजगार से इलाज तक मोदी की गारंटी के नाम पर उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को साधने का अभियान शुरू हुआ।

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे देश में चली राम लहर चली। उत्तर प्रदेश में तो खासतौर पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनना शुरू हुआ। उधर, आरएसएस, भाजपा और संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों ने भी इस लहर को चुनाव तक बनाए रखने की योजना पर काम शुरू किया। पार्टी को तीसरे दौर के सर्वे में मोदी की गारंटी और राम लहर का घर-घर तक आभास हो गया। इसी के बूते पार्टी ने 51 में से 44 मौजूदा सांसदों को प्रत्याशी बनाने और हारी हुई चार सीटों में से तीन पर हारे हुए चेहरों पर ही दांव खेलने का जोखिम उठाया है। पार्टी ने विपक्षी दलों को संदेश देने की कोशिश की है कि विकास और विरासत को सम्मान के दम पर वह यूपी में फिर एक बार बड़ी जीत हासिल करेगी। जानकार बताते हैं कि जिन 44 सांसदों को फिर से टिकट दिया गया है , उनमें मुजफ्फरनगर, चंदौली, कन्नौज जैसी सीटें भी हैं। जहां 2019 में जीत का अंतर 6 से 15 हजार के बीच ही रहा था।

यह भी हैं विश्वास के आधार
भाजपा ने मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का बड़ा वोट बैंक तैयार किया है। पहली सूची में अगड़े, पिछड़े और दलितों की सभी प्रमुख जातियों को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक संतुलन भी बनाया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले सुभासपा और रालोद से भी गठबंधन कर लिया है।  बसपा सुप्रीमो मायावती लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। 2019 में सपा और बसपा के मजबूत गठबंधन के बावजूद भाजपा ने 49.9 फीसदी वोट हासिल कर 80 में से 64 सीटें जीती थी। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि त्रिकोणीय मुकाबले में वह मौके का फायदा उठा लेगी।

लखीमपुर और गौतमबुद्धनगर से भी बड़ा संदेश
लखीमपुर खीरी से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की स्थानीय किसान संगठन लगातार खिलाफत कर रहे थे। पार्टी ने तमाम विरोध के बाद टेनी को टिकट देकर स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए जिताऊ और काडर सबसे महत्वपूर्ण है। गौतमबुद्धनगर में मौजूदा सांसद डॉ. महेश शर्मा का गत वर्ष त्यागी समाज ने पुरजोर विरोध किया था। पार्टी ने उन्हें लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाकर ना केवल क्लीन चिट दी है, बल्कि सरकार और संगठन की ताकत के बूते मुकाबले का भी संदेश दिया है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेता की हत्या: 'हमलावरों ने लगाए थे एक राजनीतिक पार्टी के समर्थन में नारे', गागड़ा ने लगाए गंभीर आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 03 मार्च 2024। शुक्रवार की रात बीजापुर जिले के तोयनार में शादी समारोह में शामिल होने गये जनपद सदस्य, सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता तिरुपति कटला की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। घटना को लेकर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप