कलेक्टर-एसपी ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

नये भवन में जल्द शिफ्ट करने दिए निर्देश, निरूद्ध बच्चों को ओपन स्कूल के जरिए जारी रखें शिक्षा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 13 अगस्त। कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं एसपी संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से आज नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। वर्तमान में बाल संप्रेक्षण गृह में 11 एवं विशेष गृह में 5 विधि से संघर्षरत बच्चे निरूद्ध हैं। कलेक्टर ने नये बने भवन में संप्रेक्षण गृह को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां निवासरत पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को ओपन स्कूल के जरिए शिक्षा जारी रखने की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बार-बार बिजली के चले जाने की समस्या के समाधान के लिए इनवर्टर भी रखने के निर्देश दिए। विधि से संघर्षतस्त तीनों संस्थाओं में पैरामेडिकल का पद रिक्त होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पैरामेडिकल स्टाफ उपल कराये जाने का निर्देश कलेक्टर जिला बिलासपुर द्वारा दिया गया।

       कलेक्टर ने देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु संचालित शासकीय बाल गुरु बालिका में ऐसी बालिकाए जिनका आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पुत्र नहीं बना है 14 अगस्त को शासकीय बाल गृह बालिका में कैम्प लगाकर प्रमाण पत्र बनाये जाने एसडीएम को निर्देशित किया गया। शासकीय बाल गृह बालिका में बच्चों के शयन वास में मच्छर से रोकथाम हेतु जाली लगाये जाने अधिक्षिका को निर्देशित किया गया। साथ ही जिले में संचालित अन्य बाल देखरेख संस्थाओं जिनमें विरोधिकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण मातृछाया सेवा भारती एवं समर्पित खूला आश्रय गृह की जानकारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से प्राप्त की गयी। निरीक्षण दौरान निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, एसडीएम सुभाष सिंह राज, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उमाशंकर गुप्ता, राहुल पवार बाल संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल में बादल फटने-भूस्खलन से 20 से अधिक लोगों की मौत, कई लापता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   शिमला 14 अगस्त 2023। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राज्य में जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकी कई लापता है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस