यूपी में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर बैन! अब मौत होने पर चलेगा हत्या का मुकदमा, सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 05 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश में अब चीनी मांझे का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे प्रदेश भर में सघन छापेमारी अभियान चलाकर इसकी बिक्री और उपलब्धता पर पूरी तरह रोक लगाएं।

सीएम ने कही कड़ी बात
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चीनी मांझे के कारण किसी की भी जान जाने पर इसे हत्या माना जाएगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश स्तर पर चल रहे अभियान की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सीएम योगी ने अधिकारियों से सवाल किया कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चीनी मांझा कैसे पहुंच रहा है और इसकी बिक्री कौन कर रहा है, और इसे तुरंत रोकने के निर्देश दिए।

हाल की घटनाएं
अधिकारियों ने जानकारी दी कि बुधवार को लखनऊ में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की चीनी मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई। वह काफी देर तक तड़पता रहा। बीते एक साल में प्रदेश में ऐसी 8 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सीएम ने कहा कि अब किसी भी हाल में चीनी मांझे से होने वाली मौत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस को दिए आदेश
– प्रदेश के सभी जिलों में सघन छापेमारी अभियान चलाना
– अवैध कारोबार में शामिल नेटवर्क की पहचान करना
– दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजना
– पूरे प्रदेश में चीनी मांझे की जब्ती के लिए लगातार अभियान
– मुख्यमंत्री ने यह कदम लोगों की जान को बचाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।

Leave a Reply

Next Post

‘ब्रेस्टकेयर 360’: इलाज से आगे आत्मविश्वास तक का फोर्टिस का संकल्प

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 फरवरी 2026। आधुनिक चिकित्सा में जब इलाज के साथ-साथ संवेदनशीलता और समग्र देखभाल की बात आती है, तब फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड की नई पहल ‘ब्रेस्टकेयर 360’ एक मिसाल बनकर सामने आती है। विश्व कैंसर दिवस 2026 के अवसर पर लॉन्च किया गया […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान