झुंड से बिछड़कर झारखंड विधानसभा पहुंचा जंगली हाथी, पूरी रात परेशान रही रांची पुलिस; लोगों की भी उड़ी नींद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 03 जून 2024। झारखंड की राजधानी रांची में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब आधी रात को झारखंड विधानसभा के पास एक जंगली हाथी घुस आया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। 

पूरी रात परेशान दिखी रांची पुलिस
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को जंगली हाथी करीब 2 घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों में काफी दहशत रही। लोगों की नींद उड़ गई और रांची पुलिस भी पूरी रात परेशान दिखी। वन विभाग के अनुसार, नगड़ी के पास जंगल में हाथियों का झुंड घूम रहा है। उस झुंड में से एक हाथी भटक कर विधानसभा के पास पहुंच गया था। हालांकि देर रात होने के कारण सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

“स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ हाथी को भगाने में किया सहयोग”
वन विभाग ने कहा कि स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ हाथी को भगाने में सहयोग किया। वहीं, वन विभाग के पदाधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयास से सुबह होने के पहले हाथी को जंगल में खदेड़ने में सफलता हासिल कर ली गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Next Post

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर - ट्राली पलटी, 13 की मौत, कई लोग घायल...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजगढ़ 03 जून 2024। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पीपलोदी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। बताया जा रहा […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड