सुरेश वाडेकर सहित कई हस्तियों को राज्यपाल ने किया महाराष्ट्राची गिरीशिखरे अवार्ड से सम्मानित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /-अनिल बेदाग़

मुंबई 29 दिसंबर 2021। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुरेश वाडेकर, उषा मंगेशकर, डॉ मीरा बोरवणकर, रोहिणी हतंगिड़ी, तेजस्विनी सावंत, भीमराव पंचाले, अशोक पतकी, अनंत कुलकर्णी, आशा खाडिलकर सहित काफी हस्तियों को महाराष्ट्राची गिरीशिखरे अवार्ड से नवाजा। मुंबई में समाज के कई रचनात्मक व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए, महाराष्ट्राची गिरीशिखरे पुरस्कार का आयोजन 26 दिसंबर 2021 को महाराष्ट्र के डायमंड जुबली के अवसर पर पीपल स आर्ट सेंटर की ओर से रँगशारदा बांद्रा मुम्बई में आयोजित किया गया।    तमाम हस्तियों को अपने हाथों से ट्रॉफी देने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं यहाँ सभी पुरस्कृत हस्तियों को बधाई देता हूँ। यह सभी अपने अपने क्षेत्रों के दिग्गज लोग हैं।

जिन्हें भी सम्मानित किया गया न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरा देश आप सभी पर गर्व महसूस करता है। समाज के कुछ लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों के लिए उदाहरण पेश करते हैं। ऐसे ही लोगों को यह सम्मान दिया गया है जो आइकॉन हैं। पुरस्कार से प्रोत्साहन मिलता है। इसलिए समाज मे अच्छा काम करने वालों का समय समय पर सम्मान किया जाना जरूरी होता है।  हम सब भारत माता की संतान हैं और अपने देश का नाम ऊंचा करने की दिशा में हम सबको कार्य करना चाहिए। पीपल स आर्ट सेंटर से जुड़े तमाम लोगों का मैं अभिनंदन करता हूँ। आपको बता दें कि 1 मई 1960 को कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के एक बहुभाषी राज्य मराठी भाषी लोगों के रूप में महाराष्ट्र के गठन तक लगभग डेढ़ दशक तक महाराष्ट्र का एक बहुमुखी इतिहास रहा है। इस शानदार कार्यक्रम में शास्त्रीय और लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। अवार्ड गैलरी द्वारा विशेष रूप से डिजाइन की गई यह ट्रॉफी माननीय महाराष्ट्र के राज्यपाल, श्री भगत सिंह कोश्यारी के हाथों से प्रदान की गई। इस विशेष अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 40 प्रतिष्ठित हस्तियों को महाराष्ट्राची गिरिशिखरे अवार्ड प्रदान किया गया। 

Leave a Reply

Next Post

पीयूष जैन के बाद अब कन्नौज में इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आयकर का छापा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कन्नौज 31 दिसंबर 2021। कानपुर और कन्‍नौज में पीयूष जैन के ठिकानों से 194 करोड़ रुपए कैश और 23 किलो सोना बरामद होने के बाद इनकम टैक्स और जीएसटी की टीमों ने अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्मी जैन के ठिकानों पर सुबह से रेड की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की