पीयूष जैन के बाद अब कन्नौज में इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आयकर का छापा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कन्नौज 31 दिसंबर 2021। कानपुर और कन्‍नौज में पीयूष जैन के ठिकानों से 194 करोड़ रुपए कैश और 23 किलो सोना बरामद होने के बाद इनकम टैक्स और जीएसटी की टीमों ने अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्मी जैन के ठिकानों पर सुबह से रेड की कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार की सुबह-सुबह टीमें एमएलसी पुष्‍पराज जैन के कई ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कन्नौज के घर के अलावा  पुष्पराज के नोएडा, कानपुर, हाथरस और मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापे पड़े हैं। 

सुबह सात बजे से डेढ़ सौ अधिकारी अलग-अलग 50 ठिकानों पर छापा मार रहे हैं। छापेमारी में क्‍या मिला, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। शुरुआती जानकारी में टैक्स चोरी के आरोप में ये छापेमारी करने की बात कही जा रही है। पुष्पराज जैन के अलावा आयकर विभाग की टीम कन्नौज के एक और इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब के यहां भी छापेमारी कर रही है। 

इसके पहले पीयूष जैन के यहां पड़े छापों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने पर पार्टी नेताओं ने कड़ी आपत्ति की थी। एमएलसी पुष्‍पराज जैन ने भी कहा था कि उनका पीयूष जैन से कोई लेना-देना नहीं है। बताया जा रहा है कि कन्‍नौज में पुष्‍पराज और पीयूष जैन के घर आसपास ही हैं लेकिन पीयूष की गिरफ्तारी के बाद पुष्‍पराज जैन ने कहा था कि कभी-कभार दुआ-सलाम से ज्‍यादा उनके बीच कोई सम्‍बन्‍ध नहीं है। पीयूष जैन के यहां छापामारी को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच पिछले कुछ दिनों से आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर चल रहा था।

असली-नकली पी जैन का विवाद

भाजपा जहां पीयूष के घर मिले भारी भरकम कैश को सपा का बता रही है, वहीं सपा पीयूष जैन को भाजपा का  समर्थक बता रही है। सपा अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां तक टिप्‍पणी की थी कि छापा पुष्‍पराज जैन के यहां पड़ना था, लेकिन ग‍लती से पीयूष जैन के यहां पड़ गया। उन्होंने कहा था कि वो छापा मारना चाहते थे इत्र वाले के यहां, उसका नाम है पुष्पराज जैन है और वो हमारे एमएलसी हैं। इनका नाम था पीयूष जैन। लगता है डिजिटल इंडिया की गलती हो गई। पुष्पराज जैन की जगह पीयूष जैन आ गए।” 

हाथरस में भी छापा 

उधर, हाथरस के हसायन कस्बे के सिकतरा रोड पर संचालित इत्र फैक्ट्री में छापा मारा है। इस फैक्ट्री के मालिक पुष्पराज उर्फ पम्मी जैन हैं। फैक्ट्री के अंदर कई टीमें लगी है। इस छापे के बाद कस्बे के बाकी इत्र कारोबारियों में खलबली मची है। फैक्ट्री के आसपास किसी को नहीं आने दिया जा रहा है।छापे मे कानपुर ओर आगरा नंबर की दो गाड़ी शामिल हैं। यह फैक्ट्री कई वर्षों से बंद थी।

मुंबई से मिले इनपुट के आधार पर पड़े छापे

मिली जानकारी के अनुसार सपा एमएलसी और इत्र कारोबारी पुष्‍पराज जैन पंपी के ठिकानों पर छापे, मुंबई से मिले इनपुट के आधार पर पड़े हैं। बादशाह ट्रांसपोर्ट कंपनी से आयकर विभाग को टैक्स चोरी का सुराग मिला था। यह ट्रांसपोर्ट कंपनी कानपुर और मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में फैली हुई है। कानपुर में सपा एमएलसी पंपी जैन के स्वरूप नगर और सिविल लाइंस और ट्रांसपोर्ट नगर सहित कई ठिकानों पर छापों की सूचना है।

Leave a Reply

Next Post

तमिलनाडु में आसमान से आई आफत! भारी बारिश के बाद 4 जिलों में रेड अलर्ट, अब तक 3 लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चेन्नई 31 दिसंबर 2021। चेन्नई व अन्य शहरों में गुरुवार को हुई बारिश ने शहरवासियों के लिए एक बार फिर से मुसीबत पैदा कर दी है। यहां पर सड़कों पर पानी भर गया, जिसके चलते यातायात भी बाधित हो गया। तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप