तेज रफ्तार एंबुलेंस ट्रक से टकराई, हादसे में डॉक्टर और ड्रेसर की हुई मौत, छह लोग घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 14 नवंबर 2024। जगदलपुर में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल के पास गुरुवार की सुबह एक मरीज को लेकर जगदलपुर आ रही एम्बुलेंस ट्रक के पीछे जा टकराई। इस हादसे में डॉक्टर और ड्रेसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व मरीज समेत छह लोग घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक किरंदुल परियोजना अस्पताल से एक मरीज को मेकाज के लिए रेफर किया गया, मरीज को लेकर अस्पताल के डॉक्टर मनोज पाण्डे व ड्रेसर राजकुमार एम्बुलेंस में सवार होकर जगदलपुर के लिए निकले। गुरुवार की सुबह पांच बजे के लगभग जैसे ही एम्बुलेंस किलेपाल के पास पहुँची, अचानक से सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।  

इस हादसे में डॉक्टर मनोज पांडेय व ड्रेसर राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एम्बुलेंस में सवार मरीज के परिजन के साथ ही चालक घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही कोड़ेनार पुलिस मौके पर पहुँच शवों को मेकाज भिजवाया, वही घायलों को दूसरी एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेकाज भेजा गया। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में आज से धान की खरीदी, बिचौलियों पर प्रशासन की नजर, किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 14 नवंबर 2024। पूरे भारत में सबसे ज्यादा मूल्य प्रधान खरीदी करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में आज 14 नवंबर से समर्थन मूल्य प्रधान खरीदी योजना की शुरुआत होने जा रही है। जिसके लिए शासन प्रशासन ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। लगातार ओपन काटने की […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी