आमिर खान की फिल्म में नजर आएंगी हिमाचल के नारकंडा, किन्नौर की वादियां

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिमला 03 जून 2022। आमिर खान की चिर प्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा के टीजर में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नारकंडा और रामपुर सहित किन्नौर जिले की वादियों को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं। तीन साल पहले जनवरी 2019 में आमिर इस फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए थे। फिल्म के लिए आमिर ने 20 किलो तक अपना वजन बढ़ाया था और बड़े बालों और दाढ़ी में नजर आए। आमिर का शूटिंग का 6 दिन का शेड्यूल था, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण चार दिन बाद ही लौट गए।

फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला और किन्नौर के समन्वयक मनु सूद और दीपक भागड़ा ने बताया कि जनवरी के महीने में आमिर जब शूटिंग के लिए नारकंडा पहुंचे तो मौसम बहुत खराब था। आमिर को भारी बर्फबारी के खतरे से अवगत करवाया गया। आमिर ने सभी शॉट पूरे करने के लिए सिर्फ 15 मिनट का टाइम मांगा। उन्होंने 15 मिनट में सिंगल टेक लेकर पांच शॉट ओके करवाए। इसके बाद यूनिट रामपुर होते हुए किन्नौर रवाना हो गई। किन्नौर के निगुलसरी और वांगतू पुल पर फिल्म के शॉट फिल्माए गए। आमिर खान पंजाब से शूटिंग खत्म कर शिमला पहुंचे थे और किन्नौर में शूटिंग पूरी कर केरल रवाना हो गए।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान की फि ल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर दर्शकोें को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। 

Leave a Reply

Next Post

दिनेश कार्तिक की बात सच साबित करना चाहते हैं बाबर आजम, तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बनने पर दिया बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 जून 2022। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि वो वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बनना चाहते हैं। बाबर से पहले दिनेश कार्तिक ने आईसीसी रिव्यू में यह बात कही थी। कार्तिक ने बाबर […]

You May Like

420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित