भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र – दीपक बैज

admin
शेयर करे

अडानी के लूट के खिलाफ उठी आवाज को दबाने भूपेश बघेल के यहां ईडी गयी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 जुलाई 2025। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटने वालो तथा छत्तीसगढ़ की संपदा को बचाने वालों की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य के जल, जंगल, जमीन सहित खनिज संपदा कोयला की खदानें तथा आयरनओर की खदानें अडानी को सौंप रही है। कांग्रेस इसका हर स्तर पर मुखर विरोध कर रही है। तमनार में अडानी समूह के इशारे पर जंगल की कटाई की जा रही है जिसका कांग्रेस ने विरोध किया। मैं स्वयं और भूपेश बघेल एवं विधायक साथी उस कटाई का विरोध करने गये थे। भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के विधायक तमनार वन कटाई के मामले को विधानसभा में उठाने वाले थे इसीलिये अडानी के इशारे पर ईडी ने भूपेश बघेल के यहां छापेमारी किया उनके पुत्र को षड़यंत्रपूर्वक गिरफ्तार किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचना तथा उनके पुत्र की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा। भाजपा और अडानी के संगठित लूट को कांग्रेस बेनकाब करेगी।

Leave a Reply

Next Post

ईडी की दुर्भावनापूर्वक कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने धरना दिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 जुलाई 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ ईडी के द्वारा की गई दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही और गिरफ्तारी के विरोध में राजीव गांधी चौक पर मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ कांग्रेस के विधायक एवं वरिष्ठ […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प