सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस, कार को भी किया बुलेटप्रूफ, जान से मारने की मिली थी धमकी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 अगस्त 2022। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को गन लाइसेंस मिल गया है, जिसके लिए उन्होंने कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। सलमान खान को कुछ वक्त पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सलमान को सतर्क रहने के लिए कहा गया था। एक ओर जहां सलमान को गन लाइसेंस मिला है तो दूसरी ओर कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी गाड़ी को भी अपग्रेड किया है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने 22 जुलाई को मुंबई पुलिस कमिश्रर से मुलाकात की थी। तब बताया गया था कि सलमान ने हथियार लाइसेंस के आवेदन के लिए पुलिस कमिश्रर से मुलाकात की थी और आवेदन दिया था। ऐसे में अब रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को गन लाइसेंस मिल चुका है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है। इस आवेदन के बाद आधिकारिक तौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच हुई, और मामले की गंभीरता को देखते हुए गन लाइसेंस जारी कर दिया गया।

सलमान ने कार को किया बुलेटप्रूफ
एक ओर जहां सलमान खान को हथियार का लाइसेंस मिल गया है तो दूसरी ओर ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान ने उनकी गाड़ी को भी अपग्रेड किया है। सलमान ने अपनी गाड़ी टोयोटा लैंड क्रूजर में कुछ आर्मर्स के साथ ही कार को बुलेटप्रूफ करवाया है। यानी सलमान की गाड़ी अब बुलेटप्रूफ हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सिद्धू के बाद सलमान को धमकी
गौरतलब है कि पंजाब के मानसा में इस साल 29 मई को पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला को दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था। सिद्धू की मौत के कुछ वक्त बाद सलमान खान को भी धमकी दी गई थी, जिस में लिखा गया था- तुम्हारा भी मूसेवाला कर दूंगा। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, वहीं सुरक्षा खत्म होने के बाद सलमान को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया था।

सलमान के लिए धमकी भरा पत्र
याद दिला दें कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था तथा यह गैंगस्टर विक्रम बराड़ की साजिश का हिस्सा था, जिसका मकसद पिता-पुत्र को भयभीत कर धन उगाही करना था। पुलिस अधिकारियों ने यह दावा किया। उन्होंने बताया कि गिरोह के एक कथित सदस्य महाकाल उर्फ सिद्धेश काम्बले को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसी ने पूछताछ में उक्त जानकारी दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कहा कि धमकी भरा पत्र गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का पब्लिसिटी स्टंट था। अधिकारियों के अनुसार, बिश्नोई के एक सहयोगी विक्रम बराड के कहने पर धमकी दी गई थी, जो वर्तमान में कनाडा में स्थित है।

Leave a Reply

Next Post

एंबुलेंस से सागौन तस्करी: पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर खुद ड्राइव कर जा रहे थे बीजापुर: भोपालपट्नम चेकपोस्ट पर पकड़ाए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपालपटनम 1 अगस्त 2022 । बीजापुर जिले के पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक लल्लन सिंह को सरकारी वाहन में सागौन की लकड़ी (चिरान) की तस्करी करते रविवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ा। लल्लन सिंह खुद वाहन चला रहे थे। वाहन में पीछे चार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप