बारिश-बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे राज्यों का दौरा करेंगे पीएम, नुकसान का लेंगे जायजा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 सितंबर 2025। देशभर में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित राज्यों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बारिश और बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर पीएम मोदी स्थिति की समीक्षा करेंगे। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर भारतीय राज्यों, विशेषकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बड़ी जन-धन की हानि हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी भूस्खलन और अतिवृष्टि से जूझ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी बहुत जल्द इन राज्यों के प्रभावित इलाकों  का दौरा कर सकते हैं। फिलहाल उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने पंजाब के सीएम से बात कर जानकारी ली
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल ही में जापान और चीन दौरे से लौटने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की थी। केंद्र सरकार लगातार प्रभावित राज्यों को राहत और बचाव कार्यों में सहयोग दे रही है। गौरतलब है कि पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई है। तीन लोग अभी लापता हैं। मृतकों में अमृतसर (5), बरनाला (5), बठिंडा (4), फाजिल्का (1), फिरोजपुर (1), गुरदासपुर (2), होशियारपुर (7), मानसा (3), पठानकोट (6), पटियाला (1), रूपनगर (1), संगरूर (1), एसएएस नगर (2) और लुधियाना (4) शामिल हैं।

बारिश और बाढ की समीक्षा
बाढ़ से संघर्ष कर रहे इलाकों में फंसे आम लोगों की सेहत को देखते हुए एम्स दिल्ली ने डॉक्टरों और नर्सों की एक विशेष टीम प्रभावित इलाकों में भेजी है। जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सीय और मानवीय सहायता पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने 1 सितंबर को जम्मू का दौरा कर बारिश, बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। उन्होंने मांजु चक गांव में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और तवी ब्रिज, शिव मंदिर व क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया। इसके बाद शाह ने उच्च स्तरीय बैठक कर बारिश और बाढ़ के ताजा हालात की समीक्षा की।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का भव्य स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 06 सितंबर 2025। बिलासपुर में उसकी देन कमेटी के तत्वाधान में जश्ने ईद मिलाद उननबी के अवसर पर निकाले गए विशाल जुलूस का बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी-उत्तर प्रदेश तथा गुजरात के मार्गदर्शन में […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|....खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे