बाउंड्री रोप पर पैर फंसने से रीस टॉपली हुए चोटिल, टुर्नामेंट से बाहर, आईसीसी पर भड़के बेन स्टोक्स, बोले- साइज पर ध्यान दो

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2022। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 चरण के मुकाबले शुरू होने से ठीक पहले कई टीमों के खिलाड़ी चोट का शिकार हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और श्रीलंका का एक-एक खिलाड़ी अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हुआ है, जिससे उनकी तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। गोल्फ खेलते समय ऑस्ट्रेलिया के जोश इंगलिस को हाथ में चोट लग गई, श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा को टखने और दनुष्का गुणाथिलाका को अपनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, जबकि इंग्लैंड के रीस टॉपली का बाउंड्री रोप पर पैर फंसने के बाद टखने का लिगामेंट फट गया।

टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालीफाइंग राउंड में यूईए और नीदरलैंड के बीच हुए मैच के दौरान यूएई के अयान अफजल खान का पैर भी बाउंड्री रोप में फंस गया था, जिसके बाद वह गिर गए थे। बल्लेबाज का पैर रोप में फंसने के बाद सवाल खड़े हुए थे और फिर टॉपली इसी वजह से टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए, जिसके बाद बाउंड्री रोप के साइज को लेकर कई सवाल सामने आए थे, वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्कोक्स इससे कुछ ज्यादा नाराज दिखे।

द क्रिकेटर से बात करते हुए स्टोक्स ने कहा, “यह बेवकूफी है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। यह उनके लिए एक चौंकाने वाला है। दुर्भाग्य से इस वजह से हमारा एक खिलाड़ी वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। मुझे पूरा यकीन है कि यह कुछ ऐसा है जिसे वे देख सकते हैं लेकिन आप जानते हैं कि यह कैसा है, हर कोई अपना नाम कहीं न कहीं रखना चाहता है।

उन्होंने आगे कहा, ”लेकिन आप खिलाड़ी की सुरक्षा को देखते हैं और सच ये है कि वह उस पर खड़ा हुआ और उसने लिगामेंट को नुकसान पहुंचा लिया और अब वर्ल्ड कप से बाहर है। हम सभी उसके लिए पूरी तरह से निराश हैं कि वह इस विश्व कप से चूक गया है। उसका नाम टीम शीट पर सबसे आगे होता, जैसा उसका प्रदर्शन रहा है उस पर मुझे यकीन है। इसलिए, मैं उसके लिए परेशान हूं।

Leave a Reply

Next Post

टी20 विश्व कप 2022: न्यूजीलैंड की तूफानी शुरुआत, पहली बार बनाया इतना बड़ा स्कोर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2022। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत तूफानी अंदाज में की है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल जिस टीम के खिलाफ कीवी टीम हारी थी, उसी टीम के खिलाफ केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम ने हमला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप