पुराने तेवर में लौटे लालू प्रसाद यादव: बोले- यूपी में भाजपा के पास धर्म और मंदिर का मुद्दा, उसे हार मिलेगी, नीतीश पर कही ये बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 09 फरवरी 2022। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली में इलाज के बाद पटना लौटने के साथ ही अपने पुराने तेवर में भी लौट आए हैं। उन्होंने मंगलवार को ही सक्रिय राजनीति में लौटने का एलान कर दिया। साथ ही कहा कि अभी चुनाव लड़ने की इजाजत कोर्ट नहीं मिली है, लेकिन अनुमति मिली तो चुनाव जीतकर संसद जाउंगा। लालू ने इसी के साथ यूपी चुनाव पर भी भविष्यवाणी कर दी। लालू ने कहा, “भाजपा को उत्तर प्रदेश में हार मिलेगी। राज्य के लोग भाजपा के प्रोपेगंडा से थक चुके हैं उनके (भाजपा) के पास सिर्फ दंगों, धर्म और मंदिर के बारे में बोलने के लिए ही है।” उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री चुनाव के दौरान काफी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उनकी बातों से साफ दिख रहा है कि वह डर गए हैं। योगी के बयानों में सिर्फ गाली-गलौज करना बचा है। 

पत्रकारों के साथ बातचीत में लालू ने महागठबंधन के पुराने साथी और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। लालू ने कहा, “नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।” इसके बाद लालू ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैं संसद पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी की बातों का जवाब दूंगा, क्योंकि वे कुछ भी बोलते हैं। 

बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। 10 फरवरी को पटना में वह पार्टी के अधिवेशन को संबोधित करेंगे। इसके बाद परिवार के साथ समय गुजारेंगे। 14 फरवरी को वे रांची पहुंचेंगे और 15 फरवरी को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होंगे। अदालत चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में फैसला सुना सकती है। सभी आरोपियों को अदालत में हाजिर रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: 'पिछली बार धोनी की टीम ने फाफ को चुरा लिया था, लेकिन इस बार 1.5 करोड़ से ज्यादा ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 फरवरी 2022। इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी 12-13 फरवरी के बीच बेंगलुरु में होने वाली है। दो नई टीमों (लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद) के आने से इस साल की नीलामी का महत्व और बढ़ गया है।  फ्रेंचाइजी इस नीलामी में भी अपने […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान