खस्ताहाल व्यवस्था: सरकारी अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, मरीज को स्ट्रेचर पर रख साहब के घर भागे तीमारदार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 07 मई 2022। छत्तीसगढ़ में खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर जिला प्रशासन की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को उजागर करती है। दरअसल, यहां के कोरिया जिले के बैकुंठपुर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर जिला अस्पताल के बाहर की है। बताया गया कि यहां एक व्यक्ति की तबीयत काफी बिगड़ गई। इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां से डॉक्टर साहब नदारद मिले।

मरीज को डॉक्टर के घर लेकर भागे परिजन 
बताया जा रहा है कि जब डॉक्टर जिला अस्पताल में नहीं मिले तो परिजन मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर डॉक्टर के घर की ओर भागे। इस घटनाक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की काफी आलोचना हो रही है। 

अस्पताल की ओर से जारी हुआ बयान

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से भी बयान जारी किया गया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन केएल ध्रुव ने बताया कि परिजन डॉक्टर से सलाह लेना चाहते थे। इसलिए वे खुद ही मरीज को ले गए। उन्हें वापस अस्पताल भेज दिया गया, जहां मरीज का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा ओपीडी बंद होने की जानकारी नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग: सात की जिंदा जलने से मौत, आठ लोग बुरी तरह झुलसे, सीएम ने दिए जांच के आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर 07 मई 2022। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की स्वर्णबाग कॉलोनी में एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के तीन बजे के आसपास हुई। उस वक्त इस मकान में रहने वाले लोग गहरी नींद […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक