‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए नए दिशा-निर्देश जल्द होंगे जारी’, पीयूष गोयल का बयान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही नई गाइडलाइन जारी करेगी, ताकि नए बाजारों, नए उत्पादों और पहली बार एक्सपोर्ट करने वालों को बढ़ावा दिया जा सके। इसके तहत वाणिज्य मंत्रालय और जिले मिलकर ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) के तहत तैयार होने वाले उत्पादों को नए बाजारों में प्रमोट करेंगे और पहली बार एक्सपोर्ट करने वालों का समर्थन करेंगे।

‘देश के 773 जिले इस सफलता की कहानी में दे रहे योगदान’
मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि देश के 773 जिले इस सफलता की कहानी में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में जब अनिश्चितता है, तब भारत एक हरियाली वाला नखलिस्तान जैसा है और आज सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है।’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

कई उत्पाद भारत को दिला रहे भारत को पहचान- गोयल
केंद्रीय मंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि वायनाड की कॉफी, रत्नागिरी के आम और पुलवामा का केसर जैसे उत्पाद भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिला सकते हैं। उन्होंने बताया कि ओडीओपी एक अनूठी पहल है, जिसका कोई और देश उदाहरण नहीं है। हर जिला अपनी अलग विरासत और उत्पाद लेकर आता है।

अब लोकल प्रोडक्ट्स हो रहे हैं ग्लोबल- पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि कभी-कभी एक जिले में दो उत्पाद ओडीओपी के तहत मान्यता पाते हैं। उन्होंने कहा कि अब लोकल प्रोडक्ट्स ग्लोबल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुल 87 में से 64 उत्पाद इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी के तहत आते हैं। बिहार के सभी 38 जिलों ने ओडीओपी के तहत अपने उत्पादों को पूरी तरह शामिल किया है और इसे बहुत महत्व दिया है। बिहार को इस मामले में कैटेगरी A में रखा गया है। पीयूष गोयल ने सभी से अपील की कि वे अपने जिले के उत्पादों को ओडीओपी के माध्यम से समृद्धि की ताकत बनाएं।

Leave a Reply

Next Post

'भारत बना एआई और टेक टैलेंट का ग्लोबल हब', सीआईआई जीसीसी बिजनेस समिट में बोलीं सीतारमण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को सीआईआई जीसीसी बिजनेस समिट 2025 में कहा कि भारत आज दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और टेक्नोलॉजी टैलेंट का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि दुनिया की 32% जीसीसी टैलेंट, 28% एसटीईएम वर्कफोर्स और […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान