भिंड में NH-719 पर भीषण सड़क हादसा, 5 की दर्दनाक मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिंड 30 सितंबर 2025। मध्य प्रदेश के भिंड में  नेशनल हाईवे 719 पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां फूप थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास एक तेज़ रफ्तार कैंटर ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, एक बच्चा और एक लड़की शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए लोग मोटरसाइकिलों से भिंड की ओर जा रहे थे। मृतकों में भोला खान नामक एक प्रसिद्ध गोताखोर भी शामिल हैं, जिनकी मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

बताया जा रहा है कि इस हाईवे को लोगों ने मौत का हाईवे नाम दिया है। क्योंकि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं और यह हाईवे कई जानें लील चुका है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर हाईवे की खराब स्थिति और सुरक्षा इंतज़ामों की कमी पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

गुस्साए लोगों की मांग है कि नेशनल हाईवे पर तत्काल सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं, जिनमें स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था शामिल हो। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी का सख्त संदेश: 'गजवा-ए-हिंद के सपने देखने वालों का होगा छांगुर बाबा जैसा अंजाम', बरेली में उपद्रव करने वालों की खैर नहीं!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 30 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो लोग देश विरोधी या अराजकता फैलाने की कोशिश करेंगे, उनका अंजाम बुरा होगा। उन्होंने यह टिप्पणी बलरामपुर में एक जनसभा के दौरान की, जहां उन्होंने हाल की घटनाओं और कानून-व्यवस्था के […]

You May Like

कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश