दिल्ली में अमित शाह ने ‘एकता दौड़’ को हरी झंडी दिखाई, बोले- पटेल को भुलाने का प्रयास किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2024। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मनोहर लाल खट्टर, नित्यानंद राय और दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित ‘एकता दौड़’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार 31 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार है। इसलिए 31 अक्टूबर की एकता दौड़ को आज 29 अक्टूबर को धनतेरस के पावन अवसर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

आगे कहा कि 31 अक्टूबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की एकता और अखंडता के लिए महान सरदार पटेल की स्मृति में एकता दौड़ आयोजित करने का निर्णय लिया था। यह एकता दौड़ सिर्फ भारत की एकता का संकल्प नहीं रहा है, अब एकता दौड़ विकसित भारत का संकल्प भी बन गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि यह राष्ट्रीय एकता का जश्न मनाने का अवसर है, इसलिए वाहन चालक सी-हेक्सागन के आसपास के क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

दौड़ का रूट
गेट नंबर 1, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होगी। इसके बाद सी-हेक्सागन से बाएं मुड़ें, शाहजहां रोड के सामने रेडियल पर दाएं मुड़ें और नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर पहुंचेगी।

यहां पर मार्ग परिवर्तित होंगे
तिलक मार्ग-भगवान दास रोड क्रॉसिंग, पुराना किला रोड-मथुरा रोड क्रॉसिंग,शेरशाह रोड-मथुरा रोड क्रॉसिंग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग,पंडारा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग,क्यू-पॉइंट,आर/ए मानसिंह रोड,आर/ए जसवंत सिंह रोड,के.जी मार्ग-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग,आर/ए(गोलचक्कर) मंडी हाउस।

Leave a Reply

Next Post

'गजराज' ने ली जान: रायगढ़ में हाथी के हमले में एक की मौत, रातभर रही हलचल; डर के साये में रहे ग्रामीण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 29 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। गांव में हाथी आने के बाद ग्रामीण युवक उसे भागने गया था। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप