महाराष्ट्र की लड़ाई, दिल्ली तक आई: राकांपा के दोनों गुटों के बीच पोस्टर वॉर जारी, कटप्पा-बाहुबली तक का जिक्र

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 06 जुलाई 2023। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को लेकर सियासी जंग जारी है। एनसीपी के नेता अजित पवार के बगावती तेवरों से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। चाचा बनाम भतीजे की लड़ाई के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। दिल्ली में जगह-जगह पुराने पोस्टर बदलकर नए लगाए जा रहे हैं। कहीं गद्दार तो कहीं सच की लड़ाई वाले बैनर लग रहे हैं।  गौरतलब है, अजीत पवार अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर अलग हो गए हैं। वहीं, पार्टी के नाम और चिह्न को लेकर दोनों नेताओं में बहस जारी है। इन्हीं सब अटकलों को लेकर आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनके पहुंचने से पहले ही राजधानी की राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर से एनसीपी के पुराने पोस्टर और होर्डिंग हटाए जा रहे हैं, जिन पर अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल नजर आ रहे थे। वहां नए पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिस पर ‘गद्दार’ लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, दिल्ली में शरद पवार के आवास के बाहर भी नए पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है ‘सच्चाई और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार के साथ है। भारत का इतिहास ऐसा है कि इसने विश्वासघात करने वालों को कभी माफ नहीं किया है।’

महाराष्ट्र में शरद पवार बनाम अजित पवार संकट के बीच, राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने भी फिल्म ‘बाहुबली’ के एक दृश्य पर तैयार किया गया पोस्टर लगाया है। इसमें ‘कटप्पा’ को ‘अमरेंद्र बाहुबली’ की पीठ में छुरा घोंपते हुए दिखाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम और उनके दामाद के घर एसीबी का छापा; सुबह से कार्रवाई जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और जगदलपुर में एसीबी की टीम ने गुरुवार सुबह एक साथ छापा मारा है। ये कार्रवाई छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी और उनके बीईओ दामाद राजेश उपाध्याय के आवास पर चल रही है। ससुर-दामाद दोनों पर आय से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप