पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम और उनके दामाद के घर एसीबी का छापा; सुबह से कार्रवाई जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और जगदलपुर में एसीबी की टीम ने गुरुवार सुबह एक साथ छापा मारा है। ये कार्रवाई छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी और उनके बीईओ दामाद राजेश उपाध्याय के आवास पर चल रही है। ससुर-दामाद दोनों पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। इस मामले में आरोपी अशोक चतुर्वेदी लंबे समय से फरार चल रहे थे। एसीबी की टीम ने उन्हें आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से गिरफ्तार किया था। एसीबी के इंचार्ज एसपी यूलैनडन यॉर्क ने यह जानकारी दी है। एसीबी की टीम सुबह करीब 5 बजे जगदलपुर के धरमपुर स्थित राजेश उपाध्याय के घर पहुंची। राजेश उपाध्याय दरभा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हैं। टीम के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी है। अफसर उनके घर में दस्तावेज खंगाल रहे हैं। राजेश उपाध्याय पंडरीपानी स्कूल में व्याख्याता हैं, लेकिन उन्हें बीईओ का प्रभार दिया गया है। इसके पहले वे तोकापाल में बीआरसी के पद पर कार्य कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की जा रही है। 

वहीं एक दूसरी टीम दुर्गकोंदल में अशोक चतुर्वेदी के आवास पर पहुंची हैं। वहां भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद अशोक चतुर्वेदी पंचायत विभाग में प्रतिनियुक्ति पर थे. उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। इसमें पाठ्य पुस्तक निगम में ग्रीन बोर्ड के टेंडर के नाम पर अपने बेटे को फायदा पहुंचाने, फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर टेंडर पास करवाने और कमेटी को गुमराह करके ठेकेदार को फ़ायदा पहुंचाने का आरोप है। इसके अलावा अनुपातहीन संपत्ति का भी आरोप है। 

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों पर नकेल: छतीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से दो गिरफ्तार, लेकर जा रहे थे मोटी रकम; एक का कांग्रेस से कनेक्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 06 जुलाई 2023। कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने छतीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों को बड़ी रकम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सल सहयोगियों में एक कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र का रहने वाला 24 साल […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन