‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?

admin
शेयर करे

खुशी मुखर्जी बनेंगी ‘Rise & Fall’ की नई खिलाड़ी?

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 02 अगस्त 2026। अपनी बेबाक शख्सियत, बोल्ड अंदाज और वायरल मौजूदगी से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री और रियलिटी टीवी स्टार खुशी मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में चल रही खबरों के मुताबिक, उन्हें आगामी रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ के लिए संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक न तो खुशी और न ही शो के मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

खुशी का नाम सामने आते ही रियलिटी शो के फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अपनी बेबाक राय रखने और विवादों से न घबराने वाली खुशी अगर शो का हिस्सा बनती हैं, तो गेम में रणनीति, बदलते रिश्तों और पावर गेम के साथ मनोरंजन का हाई-वोल्टेज डोज देखने को मिल सकता है।

रियलिटी टीवी की दुनिया से खुशी का पुराना नाता रहा है और वह पहले भी अपने अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं। ऐसे में ‘Rise & Fall’ में उनकी संभावित एंट्री शो की सबसे चर्चित कास्टिंग में से एक साबित हो सकती है। फिलहाल आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। अगर खबर सच निकली, तो सवाल यही है—खुशी बनेंगी शो की रूलर, मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट या सबसे बड़ी डिसरप्टर?

Leave a Reply

Next Post

भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून

शेयर करेजब कश्मीर की वादियों में लौटीं सादिया खतीब छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 02 अगस्त। चमकती फिल्मी दुनिया से दूर जब अभिनेत्री सादिया खतीब अपनी कश्मीरी जड़ों की ओर लौटती हैं, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही सुकून नजर आता है। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर