‘पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को करारा जवाब देगा भारत’, जेपी नड्डा ने दोहराया सरकार का संकल्प

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पुणे 26 अप्रैल 2025। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से लिए गए संकल्प को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदारों को करारा जवाब देगा। पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर में पूजा के बाद नड्डा ने कहा कि देश को उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी हमले का कड़ा जवाब देंगे। जेपी नड्डा ने कहा कि मैं गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने आया हूं। जिस तरह जम्मू-कश्मीर में हमला हुआ, उससे पूरा देश गुस्से में है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हमले का कड़ा जवाब देंगे। मैं प्रार्थना हूं कि देश इस स्थिति का दृढ़ता से सामना करे और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब दे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि गणेशजी के आशीर्वाद, उनकी बुद्धि और शक्ति से देश इस कठिन समय से गुजर जाएगा और पीएम मोदी के नेतृत्व में जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा।

कब और कहां हुई आतंकी वारदात
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं।

हथियारबंद आतंकवादी ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

भारत ने लिए थे पांच कड़े फैसले
पहलगाम हमले के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1960 की सिंधु जल संधि पर रोक लगाने, अटारी में एकीकृत जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का भी फैसला किया। यह घोषणा की गई कि दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए ऐसे किसी भी वीजा को रद्द माना जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

5 बॉलीवुड सितारे जिन्होंने बिना कनेक्शन के इंडस्ट्री में परचम लहराए

शेयर करे अनिल बेदाग (छत्तीसगढ़ रिपोर्टर) मुंबई 27 अप्रैल 2025। बॉलीवुड एक ऐसे इंडस्ट्री जिसकी अक्सर कैंपों और इसके इनसाइडर फेवरिटिज़म के लिए आलोचना की जाती है। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने केवल अपनी सच्ची प्रतिभा और अडिग मेहनत के बलबूते पर इस इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च