वाहनों से कोई कहीं तो कोई कहीं काम से जा और आ रहा था लेकिन भाजपा के चक्काजाम में फंस गया हालांकि प्रशासन वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील करता रहा।

SAZID
शेयर करे

भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में भाजपाईयों ने शुकवार को मनेन्द्रगढ़ के पीडबल्यू तिराहा में धरना प्रदर्शन कर किया चक्काजाम।

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ मो. साजिद खान
एमसीबी (सरगुजा) – बस्तर में नक्सलियों द्वारा बीते सप्ताह छह दिन के अंदर तीन भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई। इसी को लेकर भाजपा आज प्रदेशव्यापी चक्काजाम कर रही है। बीते शुक्रवार को इस प्रदेशव्यापी चक्काजाम को भाजपा ने दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक रखा। भाजपा के चक्काजाम करने से आम लोगों को भारी परेशानी हुई। इसमें पुलिस प्रशासन के द्वारा आम लोगों से अपील की गई कि वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर लें।
पूर्व विधायक चंपादेवी पावले ने कहा–
                 
 भरतपुर-सोनहत विधानसभा की पूर्व विधायक चंपादेवी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के विरोध में हम आज दो घंटे का चक्काजाम किए थे। जो बस्तर में हमारे भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिस तरह से हत्याएं हो रही हैं। उसके खिलाफ आद भारतीय जनता पार्टी सडक पर चक्काजाम कर रही है। कांग्रेस की यह सरकार जनता की सुरक्षा का भार नही ले सक रही है तो उसे सरकार चलाने हक नही है। जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार पर रहती है। पर आज सुरक्षा देने में सरकार नाकाम है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि इस सरकार को तुंरत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि आप सुरक्षा देने लायक नही है। जनता का भरोसा उठ चुका है‌। छत्तीसगढ़ अपराध का टापू बन चुका है। भाजपा ने 15 साल शासन चलाया। छत्तीसगढ़ का अलग नाम और पहचान था। उस समय शांति का टापू था। जब से कांग्रेस की सरकार आई है अपराध का गढ बन चुका है। भरतपुर-सोनहत की पूर्व विधायक ने कहा कि भरतपुर के जनकपुर में भी चक्काजाम किया गया है। नागपुर और खडगवां में भी चककाजाम किया गया है। परंतू मुझे मनेन्द्रगढ़ का दायित्व दिया गया। पार्टी के द्वारा सभी को अलग अलग जगह का प्रभारी बनाया गया था। उली निर्देश का पालन हम किए हैं।
इनकी हत्याएं हुई —

पिछले एक महीने में भाजपा के चार नेताओं रामदार अलामी, निलकंठ काकेम, सागर साहू व बुधराम करताम की हत्या हुई है।

एससीबी जिले में 4 स्थानों पर भाजपा ने चक्काजाम किया–

भाजपा नेताओं के हत्या के विरोध को लेकर भाजपाईयों के द्वारा बीते शुक्रवार एमसीबी जिले में चार स्थानों पर चक्काजाम किया गया। यह चक्काजाम भरतपुर में , नागपूर में , खडगवां में और मनेन्द्रगढ़ पीडब्ल्यूडी तिराहा में किया गया। मनेन्द्रगढ़ में चक्काजाम शहर मंडल, ग्रामीण मंडल के महिला मोर्चा , युवा मोर्चा के साथ जिले के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। जिसमें भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
सामान्य जन को हुई भारी परेशानी —
भाजपा के इस चककाजाम में फंसने वालों वाहनों को भारी परेशानी हुई। कार्यक्रम तो भाजपा का पूर्व निर्धारित था परंतू शहर के वैकल्पिक रास्ते से अनभिज्ञ कई आमजनों को अचानक से पीडबल्यूडी तिराहे में रास्ता जाम मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पडा। इस चककाजाम में भाजपाईयों के द्वारा बच्चों की स्कूल बसों और एंबूलेंसों को तो निकलने दिया गया लेकिन दूरदराज से अपने समयानुसार आने जाने वाली यात्री बसें जाम में फंसी रहीं। फिर भी पुलिस प्रशासन आमजन को वैकल्पिक मार्ग की सलाह देता रहा।
खडगवां , नागपूर , जनकपुर में भी भाजपाईयों ने किया चक्काजाम–
खडगवां में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम बिबारी जायसवाल के नेतृत्व में चककाजाम जाम किया गया । श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मीडिया से कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। बस्तर क्षेत्र में राजनीतिक द्वेषपूर्वक भारतीय जनता पार्टी के चार नेताओं का एक माह के अंदर हत्या हो गई। यह घटना भाजपा के बढते ग्राफ और सत्ता परिवर्तन के भय से राजनीतिक से प्रेरित है। टारगेट कीलिंग जैसी घटना है। भाजपा के लोगों के लिए टारगेट करके कराया जा रहा है।
             इसी तरह चक्काजाम जनकपुर और नागपूर में भी किया गया।
मनेन्द्रगढ़ चक्काजाम कार्यक्रम में भाजपाई शामिल रहे–
              मनेन्द्रगढ़ के इस चक्काजाम कार्यक्रम में पूर्व भरतपुर- सोनहत विधायक चंपादेवी पावले , पूर्व नपा अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ,  पूर्व लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह राणा , खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा , पार्षद सरजू यादव , आशिष सिंह , संजय गुप्ता , रामचरित दिवेदी , राहुल सिंह , अंकुर जैन , आशिष मजूमदार , आनंद ताम्रकार , सुनील मिश्रा , रघुनंदन यादव   विनोद गुप्ता , आलोक जायसवाल , दीपक देवांगन , द्वारिका यादव , प्रतिमा पटवा , रेखा बोराल , गीता पासी , कोमल पटेल , कविता दीवान तथा शहर मंडल और ग्रामीण मंडल से युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की बहुत संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहीं।
भाजपा के चक्काजाम को लेकर एक प्रतिष्ठित निजी मीडिया चैनल के डिबेट कार्यक्रम में विधायक विनय जायसवाल ने कहा —
ये छत्तीसगढ़ में इतने तेजी से प्रभारी बदल रहे हैं कि उनका नाम तक भूल जा रहे हैं। तेजी से इनके नेता प्रति पक्ष बदल रहे हैं। तेजी से प्रदेश अध्यक्ष बदल रहे हैं। ये लोग ढाई ढाई साल की खूब बात किए कि ऐसा होगा वैसा होगा। कांग्रेस में तो ऐसा कुछ नही हुआ। नक्सलियों के द्वारा पंद्रह साल में एक सौ अठारह कांग्रेसियों की शहादत हुई। बत्तीस शीर्ष नेताओं की शहादत हुई जो हमारे प्रथम पंक्ति के नेता थे। जो इनके कार्यकाल में हुई। बेशर्मी के साथ उस समय रमन सिंह को इस्तीफा देना चाहिए था। लेकिन वह ढकोसला कर रहे थे और नाटक कर रहे थे। आज भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों की स्थिति एकदम सिमट गई। नक्सली जो रिटेलिएट कर रहे हैं और जो कायराना हरकत कर रहे हैं उसकी हम भी निंदा करते हैं। भाजपा के लोगों की हत्या हुई है उसकी हम भी कठोर निंदा करते हैं। लेकिन जिस तरह से मुद्दाविहिन भाजपा इसको लेकर चक्काजाम की है। ला एंड आर्डर बिगाडने का काम की है। उसको पूरे छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कि मुद्दा विहिन भाजपा जिनके पास अब किसानों का कोई मुद्दा नही है किसान के धान का कोई मुद्दा नही है। बेरोजगारी भत्ता की बार रट लगा रहे थे अब इनके पास वो भी मुद्दा नही है। ये गंगाजल को लेकर तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे थे। लेकिन अब इनके पास कोई मुद्दा नही है तो अब ये प्रदेश में इतने बडे ला एंड आर्डर को खराब करने का काम किए हैं। निश्चित रूप से इस बात को ये भी समझते हैं और पीठ पीछे यह बात भी करते हैं कि जिस प्रकार से दाऊ भूपेश बघेल की सरकार चल रही है हो सकता है कि इनके पास चार-पांच सीट बढ जाए लेकिन सरकार में आने की स्थिती मे नही है।

Leave a Reply

Next Post

'मेरे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहे शाह', शिवसेना का नाम-चुनाव चिह्न मिलने के बाद बोले सीएम शिंदे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 फरवरी 2023। शिवसेना में बीते साल हुई टूट के बाद चुनाव आयोग ने हाल ही में पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को सौंप दिया है। इसी के साथ महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से जारी असली शिवसेना-नकली […]

You May Like

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है लोकसभा चुनाव....|....'आप ये मत सोचिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं...अमेठी का हूं और अमेठी का ही रहूंगा': राहुल गांधी....|....छत्तीसगढ़ बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों ने ओडिशा और झारखंड में झोंकी ताकत; गिना रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां....|....सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है बेल का शरबत, घर में इस तरह कर सकते हैं तैयार....|....न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए ऐसे 3 बीज जो महिलाओं को जरूर करने चाहिए डाइट में शामिल, सेहत हमेशा रहती है अच्छी....|...."अरविंद केजरीवाल के कैंपेन में 'बड़ी बोतलें'....": अमित शाह का शराब नीति को लेकर तंज....|....कान्स लुक्स से ज्यादा ऐश्वर्या के संस्कारों की हो रही तारीफ, लोग बोले- अराध्या जैसी बेटी सबको मिले....|....मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा....|....कोरबा जेल में बंद चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत....|....दिल्ली में बढ़ेगा सियासी पारा, 18 मई को राहुल गांधी और पीएम मोदी करेंगे चुनावी जनसभा