सिंधिया के समर्थन में गरजे सीएम योगी, कहा- कांग्रेस का विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 04 मई 2024। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। प्रचार के आखिरी दिनों में भाजपा जोर-शोर से जुटी हुई है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अशोकनगर जिले के दौरे पर हैं। वे गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सभा  को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब मैं अशोक नगर के इस मंच से बोल रहा हूं मुझे ठीक सामने रामलला का मंच भी दिखाई दे रहा है। राम लला का यह मंच हम सबको प्रभु श्रीराम की लीलाओं से तो जोड़ता ही है, लेकिन हम सबको संत तुलसीदास जी के साथ भी जोड़ता है। जिन्होंने मुगलों के शासनकाल में देश की आजादी के लिए रामलीलाओं की परंपराओं को आगे बढ़ाया था। सीएम योदी ने कहा कि उस समय कुछ लोगों ने तुलसीदास जी से कहा था कि आप भी अकबर से मिल लो, वे आपको अपने नवरत्नों में शामिल करेंगे। तब तुलसीदास जी ने कहा था में अकबर को नहीं जानता, मैं किसी राजा को नहीं जानता, मेरा तो एक ही राजा है और वो हैं राम। उस दौर में तुलसीदास जी ने राजा रामचंद्र की जय… का नारा दिया था। 

राजमाता सचमुच राजमाता थीं 
सीएम योगी ने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला मंदिर में विराजमान हुए हैं। राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास का संघर्ष बहुत पुराना है। राम लला के मंदिर को बनाने के लिए राजमाता पूरे समय अयोध्या आंदोलन से जुड़ी रहीं। देश, समाज और जनता के लिए राजमाता के मन में बहुत वात्सल्य था। वो सचमुच राजमाता थीं।

सारथी ऐसा ही होना चाहिए  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद से देश में 2014 तक सिर्फ 74 एयरपोट थे, लेकिन पांच साल के अंदर यह आंकड़ा 150 पहुंच गया है। सिंधिया जी ने पीएम मोदी के सपने को साकार कर दिया है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करेगा। हमारा सारथी तो ऐसा ही होना चाहिए जो देश को विकास की ओर ले जाए।       

जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चारो ओर एक ही स्वर है कि फिर एक बार मोदी सरकार। लोगों से पूछा जाता है कि मोदी सरकार क्यों चाहिए? तो लोग कहते हैं कि विकास के साथ-साथ सब कुछ होगा लेकिन ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’… यह संकल्प जो देश में दिख रहा है वो अभूतपूर्व है। 

आज पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है  
सीएम योगी ने कहा कि आज भारत एक नया भारत है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं। देश से आतंकवाद और नकस्लवाद का नियंत्रित हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले आतंकी विस्फोट होते थे, आज अगर कहीं पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है। क्योंकि, यह नया भारत है, यह छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई छोड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं है। 

औरंगजेब का जजिया कर, कांग्रेस का विरासत टैक्स  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि औरंगजेब क्रूर था। कोई अपने बच्चे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था और कांग्रेस भी इस जजिया कर की बात करती है। कांग्रेस ने जिस विरासत टैक्स की बात कही है वो यही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सर्वे कराएंगे। सर्वे कराकर ये आपकी आधी संपत्ति ले लेंगे और कहेंगे कि यह हमारी है। कांग्रेस जजिया कर लगाना चाहती है। क्या कोई इसे स्वीकार करेगा?

यूपी के माफिया राम नाम सत्य की यात्रा पर 
सीएम योगी ने कहा कि मप्र की 29 सीटों पर कमल खिलने वाला है। आपने खजुराहो देख लिया है और इंदौर से तो इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसी तरह यूपी 80 लोकसभा सीटों की यानी 80 मनकों की माला मोदी जी के गले में डालने को तैयार है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और भाजपा सरकार ने यूपी में राम लला को विराजमान कर दिया है। अब वहां के माफिया भी राम नाम सत्य की यात्रा पर चले गए हैं। ये दोनों काम भाजपा की सरकार ही कर सकती है।

Leave a Reply

Next Post

मतदान से पहले कमलनाथ की श्रमिक वर्ग को साधने की कोशिश, संकल्प पत्र की घोषणाएं गिनाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भाेपाल 04 मई 2024। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का घमासान जारी है। सात महीने को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य पार्टियां चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही हैं। रैली, सभाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप