नाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना, बोले- किसानों की आय दोगुनी होने की रिपोर्ट करें सार्वजनिक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 24 अप्रैल 2023। मध्य प्रदेश में चुनावी साल में नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई। सोमवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी होने की रिपोर्ट को करें सार्वजनिक।
पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज जी आज आपने प्रधानमंत्री की मौजूदगी में रीवा में घोषणा की कि मध्यप्रदेश में किसानों की आमदनी दोगुनी से अधिक हो गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा में आपके वर्तमान कार्यकाल में विधायकों ने अनेक बार किसानों की आमदनी दोगुनी होने को लेकर सवाल पूछा है लेकिन एक सवाल के उत्तर में भी किसानों की आमदनी दोगुनी होने की बात आपकी सरकार ने नहीं बताई। नाथ ने कहा कि 22 मार्च 2022 को कृषि पर बनी स्थायी समिति ने संसद में अपनी रिपोर्ट पेश कर बताया था कि मध्य प्रदेश के किसानों की मासिक आय 9740 रुपए से घटकर 8339 रुपए  हो गई है।

पूर्व सीएम ने कहा कि मैं आपसे जानना चाहता हूं कि वह कौन सी रिपोर्ट और कौन सा अध्ययन है जिसके आधार पर आपने किसानों की आमदनी दोगुनी से अधिक होने का दावा किया है। कृपया उस रिपोर्ट को सार्वजनिक कीजिए, अगर मध्य प्रदेश के किसान उस रिपोर्ट को सत्य मान लेंगे तो मैं स्वयं आपका अभिनंदन करूंगा।
क्योंकि सच्चाई यह है कि आपने मध्य प्रदेश के 34 लाख से अधिक किसानों को डिफाल्टर बना दिया है। आपने किसान कर्ज माफी बंद करके किसानों के ऊपर अत्याचार किया है। आपने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दिया जाने वाला बोनस समाप्त कर दिया है। आपने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के शिकार हुए किसानों को आज तक मुआवजा नहीं दिया है। मध्य प्रदेश के इतिहास में आपसे ज्यादा किसान विरोधी मुख्यमंत्री कोई नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात: ट्रक और पोकलेन मशीन को किया आग के हवाले, रिटायर्ड हेडमास्टर को धमकी दी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 24 अप्रैल 2023। बस्तर के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने इस बार एक पोकलेन मशीन और ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा एक रिटायर्ड हेडमास्टर को धमकी दी है। इस घटना को […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड