बस्तर में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात: ट्रक और पोकलेन मशीन को किया आग के हवाले, रिटायर्ड हेडमास्टर को धमकी दी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर 24 अप्रैल 2023। बस्तर के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने इस बार एक पोकलेन मशीन और ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा एक रिटायर्ड हेडमास्टर को धमकी दी है। इस घटना को नक्सलियों की कुतुल एरिया कमेटी ने अंजाम दिया है। बेचा गांव में तालाब निर्माण का काम किया जा रहा है। इस तालाब का निर्माण गांव के ही जमींदार कोर्राम नाम के शख्स की जमीन पर किया जा रहा है। बस इसी बात को लेकर नक्सलियों ने नाराजगी है। यही वजह है कि नक्सली सोमवार सुबह गांव में पहुंचे और इस घटना को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि जमींदार ने गरीबों की जमीन हड़प ली है।

नक्सलियों ने आगजनी करने के बाद एक पर्चा जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जमींदार(रिटायर्ड हेमडमास्टर) ने गरीबों की जमीन हड़प ली है। हमने 2015 में एक जनअदालत के दौरान उसे सुधरने के लिए कहा था। मगर ये नहीं मान रहा है। नक्सलियों ने लिखा है कि यदि गरीबों की जमीन पर कब्जा करना बंद नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा। नक्सलियों ने इन जमीनों को वापस गांव के लोगों को देने की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर में बुजुर्ग महिला को मार डाला: घर पर सो रही थी तभी हमलावरों ने सिर और चेहरे को कुचला, खून से लथपथ मिली लाश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 24 अप्रैल 2023। बिलासपुर में एक बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। रविवार की देर रात हमलावरों ने उसके घर में घुस कर पत्थर से सिर और चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया है। सुबह महिला की लाश देखकर लोगों को […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार