ईडी की कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल: दफ्तर को घेरा, रमन राज में हुए घोटालों की जांच के लिए सौंपा ज्ञापन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 28 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने आज रायपुर के ईडी कार्यालय में हल्ला बोला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस ने ईडी दफ्तर का घेराव किया। धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान  ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद  कांग्रेस ने रमन सरकार में हुए कथित घोटाले को लेकर  ईडी को ज्ञापन सौंपा और जांच करने की मांग की। इस दौरान रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर, कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। 

कांग्रेस ने कहा कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार कांग्रेसियों को टारगेट कर रही है। कांग्रेस ने नारा लगाते हुए कहा कि ‘ईडी, आईटी और सीबीआई भाजपा के 3 जमाई’। कांग्रेस नेताओं पर राजनीतिक दबाव और षड्यंत्र करके कार्रवाई हो रही है तो बीजेपी के प्रमाणित घोटालों की जांच से उन्हें परहेज क्यों है। कांग्रेस कार्यकर्ता रात तक बारी-बारी से ईडी दफ्तर के बाहर मौजूद रहेंगे। इस मौके पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बेहद करामाती है इस पेड़ की छाल, डायबिटीज और हाई बीपी जैसी 4 बीमारियों को करती है काबू, समझें इस्तेमाल का तरीका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 28 अगस्त 2023। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी लगातार लोगों की सेहत को बिगाड़ रही है. यही कारण है कि आज ज्यादातर लोग दवाओं के भरोसे चल रहे हैं. इन समस्याओं की 2 मुख्य वजह हैं. पहला अनहेल्दी लाइफस्टाइल और दूसरा गलत खानपान. दरअसल, शारीरिक […]

You May Like

पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी