बीती रात दिल्ली की सड़कों पर दिखा खौफनाक नज़ारा, कार में सवार लड़के 200 मीटर तक घसीटते रहे…दर्दनाक मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बीती रात दिल्ली की सड़कों पर ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिससे एक  बार फिर से दिल्ली शर्मसार हो गई।  दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ इलाके में टैक्सी ड्राइवर को करीब 200 मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं लूटेरो ने पहले इस टैक्सी ड्राइवर की कार लूटी फिर उसे करीब 200 मीटर तक कार से ही घसीटते ले गए।  इस घटना के बारे में बीती रात करीब 11.30 बजे पुलिस को जानकारी मिली. पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची तो एक ड्राइवर रोड पर गंभीर हालत में मिला जिसके सिर में गंभीर चोट थी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक व्यस्त सड़क पर कार छीनने के प्रयास का विरोध करने के दौरान 43 वर्षीय एक टैक्सी चालक की अपने ही वाहन के पहियों के नीचे कई मीटर तक घसीटे जाने से मौत हो गई। मंगलवार को एक व्यक्ति को कार के नीचे घसीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसे रात 11.30 बजे वसंत कुंज उत्तरी में NH-8 सर्विस रोड के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पीड़ित की पहचान फरीदाबाद निवासी बिजेंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

अधिकारियों ने कहा कि ऐसा संदेह है कि पीड़ित पर डकैती के दौरान हमला किया गया था, लेकिन पुलिस घटनाओं के क्रम को जोड़ने की कोशिश कर रही है। यह घटना हिट-एंड-रन मामले की पुनरावृत्ति है जिसमें नए साल के दिन दिल्ली के कंझावला इलाके में एक 20 वर्षीय महिला को कार के नीचे फंसाकर मौत के घाट उतार दिया गया था।  

Leave a Reply

Next Post

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, एक हाथ-दोनों पैर कटे, दो गिरफ्तार; सीएम योगी का एक्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बरेली 11 अक्टूबर 2023। बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। छेड़खानी का विरोध करने पर कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को दो शोहदों ने ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए। उसकी कई हड्डियां […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड