भारत में पेपरफ्राई ने ‘बिग-बॉक्स आपूर्ति श्रृंखला’ का निर्माण किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 02 अगस्त 2022। भारत में पेपरफ्राई का सबसे बड़ा वेयरहाउस पडघा फुलफिलमेंट सेंटर 285000 स्क्वायर फ़ीट क्षेत्र में फैला हुआ है और उसमें करीबन 52 फ़ीट ऊंचाई की सात मंज़िले फर्नीचर से भरी हुई हैं। यह फुलफिलमेंट सेंटर भारत के पश्चिमी क्षेत्र में पेपरफ्राई परिचालन के केंद्र के रूप काम करता है। पड़घा वेयरहाउस स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स से संबंधित अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं से लैस है। इसमें एक ऑटोमेटेड इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम है जो पेपरफ्राई को मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रहे अपने ग्राहकों को बेहतर ढंग से सेवाएं देने में सक्षम बनाती है। प्रमुख हाईवे और परिवहन केंद्रों के करीब होने की वजह से यहां से ग्राहकों को ऑर्डर पहुंचाना आसान हो जाता है। पडघा से पेपरफ्राई के कुल ट्रैफिक में से 60% को संभाला जाता है, जो हर दिन लगभग 2000 बॉक्सेस के बराबर है।

जुलाई 2021 से जून 2022 के दौरान पेपरफ्राई के कुल आपूर्ति श्रृंखला व्यवसाय ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। 24 घंटे के भीतर 9.8 लाख शिपमेंट डिलीवर किए गए और ट्रांसपोर्ट में माल का नुकसान 2% से कम रहा। डिलीवरी की समयसीमा को कम करने पर पेपरफ्राई लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है और पिछले 6 महीनों में उन्होंने ऑर्डर को पूरा करने में लगने वाले समय को 37% तक कम करने में सफलता हासिल की है।

पेपरफ्राई ने बिग-बॉक्स आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण किया है, जिसमें देश भर के 500+ शहरों में खरीदारों और विक्रेताओं को जोड़ने का उनका इरादा है। पेपरफ्राई के प्लेटफॉर्म पर 17,000 से अधिक उत्पाद हैं, और 10,000 पिन कोड को ऑर्डर्स पहुंचाई जाती हैं। 30 से ज़्यादा वितरण केंद्रों और ग्राहकों के घरों तक डिलीवरी करने वाले 400 से ज़्यादा ट्रकों के साथ पेपरफ्राई अपने ग्राहकों को ख़ुशी और संतुष्टि प्रदान करने के लिए सदैव प्रयासशील रहता है। पेपरफ्राई ने बनाए हुए हब एंड स्पोक मॉडल ने थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स प्रदाताओं पर निर्भरता को कम करने और प्रति ऑर्डर लागत को कम करने में मदद की है।

Leave a Reply

Next Post

द बॉडी शॉप ने नई स्किनकेयर रेंज लॉन्च की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 02 अगस्त 2022। फूलों की तरह जिंदगी में खूबसूरती बिखेरने के लिए, ब्रिटेन के इंटरनेशनल पर्सनल केयर ब्रैंड बॉडी शॉप ने एडलवाइस फूलों से समाहित स्किनकेयर रेंज लॉन्च की है जिसे सभी उम्र एवं आयु के लोगों के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। एडलवाइस के […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर