आईपीएल 2023: लखनऊ ने इस बल्लेबाज को बनाया केएल राहुल का रिप्लेसमेंट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स को तब बड़ा झटका लगा जब कप्तान केएल राहुल चोट की वजह से बाकी बचे सीजन से बाहर हो गए। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद  वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे। राहुल की जगह लखनऊ ने अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को अपनी टीम से जोड़ा है। करुण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुके हैं। 

करुण नायर को फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। वह भारत के लिए छह टेस्ट और दो वनडे खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 62.33 की औसत से 374 रन और वनडे में 23 की औसत से 46 रन हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 303 नाबाद रन हैं। यह पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेली थी। भारत ने यह मैच पारी और 75 रन से जीता था। इसके अलावा करुण 76 आईपीएल मैचों में 23.75 की औसत और 127.75 के स्ट्राइक रेट से 1496 रन भी बना चुके हैं।

इन फ्रेंचाइजियों के लिए भी खेल चुके करुण नायर

करुण इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी फ्रेंचाइजी से खेल चुके हैं। लखनऊ की टीम उनके अनुभव का फायदा उठा सकती है। इससे पहले राहुल ने शुक्रवार को खुद ही एलान किया था कि वह आईपीएल के बाकी मैचों के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी खेलते हुए नहीं दिखेंगे। WTC फाइनल सात जून से लंदन के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

राहुल को फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट
वहीं, राहुल को बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। मैच के दूसरे ही ओवर में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के कवर ड्राइव पर बाउंड्री की ओर दौड़ते समय राहुल की दाहिनी जांघ में चोट लग गई थी। वह दौड़ते वक्त ही दर्द में दिखे थे और बाउंड्री के पास जाकर जमीन पर गिर गए थे। वह मैदान में ही लेट गए और दर्द से कराहते नजर आए। इसके बाद मैदान पर फीजियो को बुलाया गया। उन्होंने पेन किलर स्प्रे भी छिड़का, लेकिन इससे असर नहीं हुआ। वह उन्हें पकड़ कर मैदान से बाहर ले गए।

क्रुणाल पांड्या कर सकते हैं लखनऊ की कप्तानी
रन चेज के दौरान राहुल ओपनिंग के लिए तो नहीं आए, लेकिन आखिर में जरूर लंगड़ाते हुए क्रीज पर पहुंचे। राहुल ने तीन गेंदें खेलीं, लेकिन रन नहीं ले सके। इससे पता चलता है कि उनकी चोट गंभीर है। राहुल आईपीएल 2023 में अच्छी लय में थे। उन्होंने इस लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए नौ पारियों में 34.25 के औसत और 113.22 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए। राहुल की गैर मौजूदगी में क्रुणाल पांड्या टीम की कमान संभाल सकते हैं। बैंगलोर के खिलाफ मैच में भी उन्होंने ही कप्तानी की थी

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर हिंसा में अब तक 54 लोगों की गई जान, लोगों ने कहा- घरों को छोड़ देना ही बेहतर, 1,100 से अधिक लोग असम पहुंचे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सिलचर 06 मई 2023।  मणिपुर के जिरीबाम जिले और आसपास के इलाकों से 1,100 से अधिक लोगों ने अंतरराज्यीय सीमा पार कर असम के कछार जिले में प्रवेश किया। वहीं, हिंसा में कई लोगों की जान चली गई है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप