ऑक्सीजन संकट : बिगड़े हालात पर हाईकोर्ट आग बबूला, दिल्ली सरकार से कहा- आपने सेना की मांग क्यों नहीं की?

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 1 मई 2021। दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति, बेड और दवाओं की कमी को लेकर हाईकोर्ट में बहस जारी है। इस दौरान कोर्ट दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और उनकी असफलता को देखते हुए आग बबूला हो गया और कहा कि अगर स्थिति आपसे संभल नहीं रही थी तो सेना की मांग करनी चाहिए थी। हाईकोर्ट ने कहा कि इस वक्त हर कोई तनाव में हैं, यहां तक कि हम खुद तनाव में हैं। 

इस दौरान बत्रा अस्पताल ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसके पास ऑक्सीजन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि आज सुबह 6 बजे से ही ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहे हैं। अस्पताल में 307 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 230 को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इस पर उच्च न्यायालय ने बत्रा हॉस्पीटल से कहा कि आप डॉक्टर हैं और आपको अपनी नब्ज को पकड़ने की जरूरत है। इसके साथ ही व्यवस्था को पटरी पर लाने में समय लगेगा।

दिल्ली में जल्द जुड़ेंगे 15000 और बेड  

बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए सशस्त्र बलों की मदद लेने के सुझावों पर दिल्ली सरकार के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि इस प्रक्रिया में हम उच्चतम स्तर पर हैं। हमारी सरकार इसे देख रही है और जल्द ही दिल्ली में 15000 और बेड जुड़ जाएंगे। इसके बाद कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि आपने सेना की मांग क्यों नहीं की। अगर आप सेना से अनुरोध करते तो वे अपने स्तर पर काम करते। उनका अपना बुनियादी ढांचा है।

आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ जारी करें अवमानना नोटिस

दिल्ली सरकार के अधिवक्ता राहुल मेहरा ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया कि वे सहमत राशि के 40 प्रतिशत से कम की आपूर्ति करने के लिए आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ अवमानना की नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा कि आपूर्तिकर्ताओं में जब तक डर नहीं पैदा कर देते, तब तक वे शहर में लूट मचाते रहेंगे। हाईकोर्ट ने एमिकस क्यूरी को आपूर्तिकर्ताओं से बात करने के लिए कहा है। 

हरियाणा नंबर वाले चार ऑक्सीजन टैंकर दिल्ली को करें आवंटित

हाईकोर्ट ने केंद्र को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वे हरियाणा नंबर वाले चार ऑक्सीजन टैंकर दिल्ली को आवंटित करें। राजस्थान में हाल ही में हिरासत में लिए गए टैंकर को तुरंत रिहा करे। कोर्ट ने केंद्र को इस बारे में रिपोर्ट दाखिल करने को भी कहा है।

Leave a Reply

Next Post

संकट के दौर में केंद्र सरकार की बड़ी मदद, राज्यों को जारी की 8,873 करोड़ की पहली किस्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 1 मई 2021। देश में कोरोना संकट के बीच भारत सरकार ने राज्यों को राहत देने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त के रूप में केंद्र सरकार ने 8873.6 करोड़ रुपये सभी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप