पालघर के रेलवे स्टेशन के पास सूटकेस में मिला 15 साल की नाबालिग स्कूल छात्रा का शव, गुरुवार दोपहर से थी लापता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पालघर 27 अगस्त 2022। महाराष्ट्र के पालघर में नायगांव रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे से एक सूटकेस बैग बरामद किया गया है जिसमें से एक 15 साल की बच्ची का शव मिला है। अंंधेरी की रहने वाली 15 साल की स्कूली छात्रा का शव शुक्रवार को नायगांव रेलवे स्टेशन के पास एक सूटकेस में कंबल में लिपटा मिला। मृतक छात्रा का नाम वंशिता कनैयालाल राठौड़ है और गुरूवार दोपहर से ही लापता थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दिया है और आरोपी का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि बच्ची का स्कूल खत्म हो गया था और वो घर नहीं लौटी थी। काफी समय बीत जाने के बाद माता-पिता ने अंधेरी थाने में इसकी सूचना दी थी।

वालिव थाने के इंस्पेक्टर राहुलकुमार पाटिल ने कहा किदोपहर करीब तीन बजे नायगांव रेलवे पुलिस की ओर से एक फोन आया जिसमें बताया गया कि नायगांव रेलवे स्टेशन पर बने ब्रिज के पास झाड़ियों के पास एक सूटकेस बैग बरामद किया गया है जिसमें एक लड़की का शव मिला है। पुलिस जब मौके पर पहुंची को बैग में लड़की की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की के पेट पर चाकू के घाव के निशान बने हुए थे। लड़की के शव के अलावा स्कूल बैग और यूनिफॉर्म भी मिला। बैग में तोलिया और कुछ कपड़े भी थे। अंधेरी थाने के अधिकारियों के मुताबिक, लड़की गुरूवार सुबह स्कूल के लिए निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी। माता-पिता ने देरी होने के बाद अंधेरी थाने में बेटी के गायब होने की सूचना दी। लड़की नाबालिग थी जिसके कारण पुलिस को अपहारण का केस दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Next Post

पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में गिरी किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, आठ तैरकर आए बाहर, कई लापता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           हरदोई 27 अगस्त 2022। हरदोई जिले में किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार किसान मंडी से खीरा बेचकर वापस लौट रहे थे। पाली क्षेत्र के निजामपुर पुलिया के पास खीरा मंडी लगती है। नदी पार […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग