उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने किया 64 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 जुलाई 2020। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ जिले के ग्राम सरवानी, बरगढ़ और पलगढ़ा में 64 लाख रूपए की लागत से निर्मित  विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन गांवो में आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड, इंदिरा आवास, सामुदायिक भवन, पानी टंकी एवं पीडीएस भवन सह गोदाम का निर्माण किया गया है ।

इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि ग्रामीण विकास के लिए स्वीकृत किये गए विभिन्न निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुके है। गांव के निवासियों को इससे सुविधा मिलेगी । कोरोना संकट के कारण पिछले कुछ समय से निर्माण कार्यों में जो अल्प विराम लगा था, उसे पुनः गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवश्यकता के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रो के लिए विकास कार्य स्वीकृत किया जाएगा। श्री पटेल ने सरवानी ग्राम में निर्मित सीसी रोड की लंबाई को बढ़ाने और इसे मुख्य सड़क तक जोड़ने का कार्य शीघ्र कराने की भी घोषणा की।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी राठिया, श्रीमती पूर्णिमा विजय जायसवाल, जनपद पंचायत खरसिया अध्यक्ष मेहत्तर उरांव, उपाध्यक्ष कन्हैया पटेल, जनपद सदस्य बरगढ़ श्रीमती अर्चना रामलाल सिदार, ग्राम पंचायत सरवानी के सरपंच श्रीमती राजकुमारी गिरधर सिदार, उप सरपंच श्रीमती खिरोद्र देवी जायसवाल, बरगढ़ सरपंच सुमित राम राठिया, बरगढ़ उपसरपंच श्रीमती उमा पटेल एवं बड़ी संख्या मेंग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

सचिन पायलट समेत तीन मंत्री बर्खास्त,डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया, गोविंद सिंह डोटासरा होंगे नए पीसीसी चीफ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली / जयपुर, 14 जुलाई 2020  राजस्थान की गहलोत सरकार पर छाए संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक नहीं पहुंचने पर कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है. पार्टी ने सचिन […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज