सचिन पायलट समेत तीन मंत्री बर्खास्त,डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया, गोविंद सिंह डोटासरा होंगे नए पीसीसी चीफ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली / जयपुर, 14 जुलाई 2020  राजस्थान की गहलोत सरकार पर छाए संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक नहीं पहुंचने पर कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है. पार्टी ने सचिन पायलट को डिप्टी सीएम पद से हटा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद भी उनसे छीन लिया है. मंत्री विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है. कांग्रेस के एक्शन पर सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक ट्वीट के जरिये अपना जवाब दिया है. पायलट ने अपने ट्वीट में लिखा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. 

जब से राजस्थान का सियासी ड्रामा शुरू हुआ है, तब से यह पहला मौका है जब सचिन पायलट ने सार्वजनिक तौर प्रतिक्रिया दी है. पार्टी से बर्खास्त होने के बाद सचिन पायलट ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो से कांग्रेस हटा लिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को हटाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है. गहलोत ने कहा, “मजबूर होकर सचिन पायलट को हटाना पड़ा. 6 माह से सचिन का रवैया ठीक नहीं था. रोज ट्वीट करके बयान देते रहते थे. मैंने हर विधायक का काम किया. जो फैसले हुए उससे कोई खुश नहीं.”

गोविंद सिंह डोटासरा को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी 

गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. गोविंद सिंह डोटासरा सीकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे हैं. डोटासरा राजस्थान सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री भी हैं. विधायक गणेश घोघरा यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे. हेम सिंह शेखावत सेवादल के नए प्रदेश मुख्य संगठक होंगे. तीनों पदों पर नियुक्ति की घोषणा पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई. कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में रणदीप सुरजेवाला ने घोषणा की।

Leave a Reply

Next Post

जून-जुलाई की बजाय पहली बार नवंबर-दिसंबर में टूर्नामेंट होगा, पहला मैच 60 हजार दर्शक क्षमता वाले अल बायत स्टेडियम में

शेयर करेकतर में होने वाला वर्ल्ड कप 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक होगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने बुधवार को 2022 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। कतर में होने वाला वर्ल्ड कप 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा। पहला […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन