स्थानीय गोठानों में निर्मित गोबर पेंट से शुरू हुई सरकारी भवनों की पुताई

शेयर करे

पहले ही दिन 3 स्कूल भवनों में पूरी कर ली गई पुताई, प्राकृतिक पेंट निजी कंपनियों की तुलना में 40 फीसदी सस्ता

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 05 मई 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुरूप आज से स्थानीय गोठानों में निर्मित गोबर पेंट से सरकारी भवनों की पुताई का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में गोबर से पेंट बनाने का काम जोरशोर से शुरू किया गया। पहले ही दिन आज 3 शासकीय स्कूल भवनों की पुताई गोबर पेंट से की जा चुकी है। इसके अलावा 6 स्कूलों में यह कार्य अभी चल रहा है। इस पेंट की कीमत बाजार में उपलब्ध रासायनिक पेंट से कम है, साथ ही गोबर से निर्मित होने के कारण रासायनिक पेंट की तुलना में इसमें महक भी नहीं आती है।

गांवो के गोठानों में संचालित रीपा में महिला समूहों द्वारा तैयार किया गया गोबर पेंट मल्टी नेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहा है। पेंट निर्माण में अमूूमन मल्टी नेशनल कंपनियां ही काबिज थी लेकिन अब ग्रामीण महिलाएं भी इसमें मजबूती से कदम रख चुकी हैं। जिले में संचालित तीन रीपा गोठानों में समूह की महिलाओं द्वारा अब तक लगभग 1100 लीटर पेंट तैयार कर लिया गया है। गोबर पेंट से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है अपितु यह पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी फायदेमंद है।

नोडल अधिकारी डॉ रघुवंशी ने बताया कि जिले में चार गोठानों में संचालित रीपा में गोबर पेंट यूनिट स्थापित किया गया है। बिल्हा ब्लॉक के सेलर में नारीशक्ति समूह, कोटा ब्लॉक के रानीगांव में जागृति महिला समूह, शहरी गोठान मोपका में गोवर्धन महिला समूह द्वारा गोबर से पेंट बनाया जा रहा है। मस्तूरी ब्लॉक के गतौरा में पाठबाबा महिला समूह द्वारा भी जल्द ही गोबर से पेंट बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गोबर से बनने वाला प्राकृतिक पेंट बिल्कुल मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा तैयार किए गए पेंट जैसा है। इसकी गुणवत्ता उच्च स्तरीय है। मल्टीनेशनल कंपनी की पेंट की तुलना में यह 40 फीसदी सस्ता होने के साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल है। इमल्शन पेंट की कीमत प्रति लीटर 265 रूपये है और यह 1, 2, 5, 10 और 20 लीटर के पैकेज में तैयार किया जा रहा है। इसी प्रकार डिस्टेम्पर प्रति लीटर 142 रूपए है और यह भी 1, 2, 5, 10 और 20 लीटर के पैकेज में तैयार किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Next Post

करोड़ों का घोटाला, फर्जी दस्तावेज से हुवा भुगतान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अम्बिकापुर/ बिलासपुर 05 मई 2023। करोड़ों का घोटाला, फर्जी दस्तावेज से हुवा भुगतान मैसर्स आर.के. एसोसिएट्स, मेट्रिक सर्विस एवं गुरुकृपा ग्रुप के द्वारा कार्यपालन अभियंता (सं/सं)संभाग अंबिकापुर एवं कार्यपालक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता (शहर) संभाग अंबिकापुर से मिलीभगत कर करोड़ों रुपए की राशि गबन करने एवं […]

You May Like

170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी