डायबिटीज मरीजों के लिए चमत्कार से कम नहीं है ये सब्जी, डाइट में शामिल कर कंट्रोल कर सकते हैं शुगर लेवल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 02 मार्च 2025। हरी सब्जियों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कई सब्जियां ऐसी हैं जो डायबिटीज में वरदान से कम नहीं हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बता रहे हैं जिसे स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है. इस सब्जी को कंटोला, किकोड़ा या ककोड़ा नाम से जाना जाता है. पोषण से भरपूर इस हरी सब्जी को खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन घटाने, हृदय और आंखों को हेल्दी रखने में मदद सकती है।

कंटोला बहुत फेमस सब्जी नहीं है, लेकिन इसे खाने से कई तरह से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. यह विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम जैसे खनिज पोषक तत्वों से भरपूर है, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है।

1. डायबिटीज-

कंटोला सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. यह ब्लड शुगर कम करने में मददगार साबित हो सकती है. इसमें प्लांट इंसुलिन प्रचुर मात्रा में होता है. इसमें फाइबर और पानी की मात्रा होती है, जिससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

2. आंखों-

कंटोला की सब्जी में मौजूद ल्यूटिन जैसे कैरोटीनॉयड आंख को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है, जो एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है।

3. स्किन-

कंटोला की सब्जी के सेवन से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे विभिन्न फ्लेवोनोइड होते हैं. ये फ्लेवोनोइड सुरक्षात्मक क्लीनिंग एजेंट्स के रूप में काम करते हैं. इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं, जो आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

नसों पर जमे मोमी कोलेस्ट्रॉल को गायब करने के लिए कारगर घरेलू उपाय है लहसुन, इस तरीके से करना होगा सेवन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 02 मार्च 2025। कोलेस्ट्रॉल एक मोमी जैसा पदार्थ है जो आपके शरीर में पाया जाता है. आपके शरीर को हेल्दी सेल्स बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है, लेकिन बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल आपकी धमनियों में जमा होने पर हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान