पंजाब में अपना CM कैंडिडेट घोषित करेगी ‘आप’, केजरीवाल ने किया फ्रंट फुट पर खेलने का ऐलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 जनवरी 2022। ओपिनियन पोल्स में पंजाब की सत्ता हासिल करती दिख रही आम आदमी पार्टी ने अब नया दांव चलने का फैसला लिया है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अगले सप्ताह आम आदमी पार्टी पंजाब में अपने सीएम कैंडिडेट का ऐलान करेगी। यदि ऐसा होता है तो विधानसभा चुनाव में उसे बड़ी बढ़त मिलेगी और उसके पास सत्ताधारी कांग्रेस को घेरने का मौका होगा। भले ही कांग्रेस सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की लीडरशिप में लड़ रही है, लेकिन अब तक वह यह ऐलान करने से बची है कि इलेक्शन के बाद किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। ऐसे में सीएम फेस घोषित करके आम आदमी पार्टी के पास बढ़त हासिल करने का मौका होगा।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में कहा, ‘मैं पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो फिर कानून व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा। इसके अलावा बेअदबी के सभी मामलों में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। पीएम समेत सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। हम अगले सप्ताह राज्य में अपने सीएम फेस का ऐलान करेंगे।’ हालांकि अरविंद केजरीवाल ने यह नहीं बताया कि राज्य में किसे सीएम फेस बनाने की तैयारी है। लेकिन आप सूत्रों के मुताबिक इस रेस में भगवंत मान का नाम सबसे आगे चल रहा है।

बता दें कि सीएम कैंडिडेट घोषित करने को लेकर कांग्रेस में विवाद की स्थिति है। एक तरफ हाईकमान ने सीएम कैंडिडेट न घोषित करने का फैसला लिया है तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू खुद इस फैसले पर सवाल उठा सकते हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि बिना दूल्हे के कैसी बारात। यही नहीं कल तो उससे भी आगे बढ़ते हुए सिद्धू ने कहा कि सीएम का फैसला हाईकमान नहीं बल्कि जनता करेगी। सिद्धू ने कहा कि राज्य में विधायकों का चुनाव भी जनता को ही करना है और वही सीएम भी चुनेगी। इससे साफ है कि आम आदमी पार्टी का सीएम फेस घोषित होने के बाद कांग्रेस बैकफुट पर जा सकती है।

Leave a Reply

Next Post

साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक कॉमेंट करने के बाद अब एक्टर सिद्धार्थ ने मांगी माफी,बोले- कई चीजों पर असहमत हो सकता हूं लेकिन...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 जनवरी 2022। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर सिद्धार्थ ) का  बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ ‘भद्दा और अनुचित’ ट्वीट करना भारी पड़ रहा है। बैडमिंटन खिलाड़ी पर बेहूदा कमेंट कर विवादों में घिरे सिद्धार्थ की सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना की […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर