साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक कॉमेंट करने के बाद अब एक्टर सिद्धार्थ ने मांगी माफी,बोले- कई चीजों पर असहमत हो सकता हूं लेकिन…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 जनवरी 2022। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर सिद्धार्थ ) का  बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ ‘भद्दा और अनुचित’ ट्वीट करना भारी पड़ रहा है। बैडमिंटन खिलाड़ी पर बेहूदा कमेंट कर विवादों में घिरे सिद्धार्थ की सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना की जा रही है। लोग उनके ट्वीट अकाउंट को बंद करने की मांग कर रहे हैं।  मामले को तूल पकड़ता हुए देख सिद्धार्थ ने अब साइना से माफी मांग ली हैं और कहा खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि आप हमेशा मेरे लिए चैंपियन रहोगी। 

सिद्धार्थ ने साइना से मांगी माफी

सिद्धार्थ ने साइना से माफी मांगते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक लिखा हुआ एक लंबा नोट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है,  “डियर साइना, मैं आपसे अपने बेहूदे जोक के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो मैंने हाल ही में आपके एक ट्वीट को लेकर किया था। मैं आपसे कई चीजों पर असहमत हो सकता हूं लेकिन आपके ट्वीट को लेकर मुझे जो दुख या गुस्सा आया, उसपर मेरे द्वारा उपयोग किए गए गलत शब्दों को सही नहीं ठहरा सकता।”  नोट के आखिरी लाइन में एक्टर ने साइन की तारीफ करते हुए लिखा -आप हमेशा मेरी चैंपियन रहेंगी।

जानिए क्या है माजरा 

गौरतलब है कि हाल ही में साइना नेहवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर चिंता जताई थीं और पंजाब सरकार की निंदा की थी। उन्होंने लिखा था कि अगर प्रधानमंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो कोई और कैसे सुरक्षित रह सकता है। सिद्धार्थ ने साइना पर सवाल उठाते हुए आपत्तिजनक कमेंट किया था जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया। 

Leave a Reply

Next Post

फ़िल्म "हिंदुत्व" की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे आशीष शर्मा

शेयर करेसोनारिका भदोरिया , अनूप जलोटा और सिंगर मधुश्री उपस्थित रहे अनिल बेदाग़/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टरराईटर डायरेक्टर करण राज़दान की अपकमिंग फ़िल्म “हिंदुत्व” की स्पेशल स्क्रीनिंग मुम्बई में रखी गई तो यहां आशीष शर्मा, सोनारिका भदोरिया , अनूप जलोटा और सिंगर मधुश्री उपस्थित रहे।इस फिल्म का निर्माण किया है करण राज़दान […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला